खैरागढ़. देवांगन समाज खैरागढ़ की लंबे समय से चली आ रही देवांगन भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण की मांग अब पूरी होने की दिशा में आगे बढ़ गई है। समाज की मांग पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इस निर्णय पर देवांगन समाज ने जिले के प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन एवं उपमुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त किया है।
जानकारी के अनुसार, विक्रांत सिंह के नेतृत्व में वार्ड क्रमांक 16 दाऊचौरा के पार्षद विनय देवांगन ने देवांगन समाज की मांग को लेकर पत्र क्रमांक 75, दिनांक 24 मई 2025 के माध्यम से जिले के प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन से देवांगन भवन, खैरागढ़ में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए राशि स्वीकृत करने की मांग की थी। मांग की आवश्यकता और विषय की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी मंत्री लखन देवांगन ने तत्काल पहल की।
उन्होंने 29 मई 2025 को उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव को पत्र प्रेषित कर देवांगन भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए आवश्यक कार्यवाही करते हुए स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया। इसके बाद निर्माण कार्य के लिए 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई।
समाज के लोगों ने कहा कि लंबे समय से चली आ रही मांग पर दोनों जनप्रतिनिधियों द्वारा संवेदनशीलता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई की गई, जिससे समाज में खुशी का माहौल है। पार्षद विनय देवांगन एवं समस्त देवांगन परिवार खैरागढ़-छुईखदान-गंडई की ओर से प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जीवन देवांगन, अधिवक्ता अनुज देवांगन, अर्जुन देवांगन, मदन देवांगन, सेवक देवांगन, रूपेश देवांगन, कृपाराम देवांगन, युवराज देवांगन, ईश्वर देवांगन, शिव प्रसाद देवांगन, काशीराम देवांगन, राजेश देवांगन, रामावतार देवांगन, सुरेश देवांगन, उमेश देवांगन, लल्लू देवांगन, कोइराम देवांगन, हीरालाल देवांगन, जिलोष्ठी देवांगन, लाडूराम देवांगन, रतन देवांगन, बृज देवांगन, मोरध्वज देवांगन, कन्हैया देवांगन, पन्ना देवांगन, मनोज देवांगन, हीरालाल एवं तुलाराम देवांगन सहित बड़ी संख्या में देवांगन समाज के लोग उपस्थित रहे।


