खैरागढ़. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा सहकारी समिति मर्यादित टोलागांव, पंजीयन क्रमांक 1119, में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान समिति परिसर में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया गया, वहीं अटल चौक में दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

कार्यक्रम में सेवा सहकारी समिति मर्यादित टोलागांव के अध्यक्ष नारायण साहू सहित समिति के पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। दीप प्रज्ज्वलन के दौरान उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम में सहभागिता की और प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को उत्साह के साथ मनाया।
इस अवसर पर पेख लाल वर्मा, समिति प्रबंधक, भुवन वर्मा, महामंत्री भाजपा मंडल ठेलकाडीह, दिवेद साहू, सरपंच सुरती दास साहू, उपसरपंच चंद्रकांत निर्मलकर, सचिव राकेश वर्मा, रोजगार सहायक भक्तु दास साहू, लल्लू राम ठाकुर, सोहन मंडावी, नोहर दास मानिकपुरी सहित समिति से जुड़े पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में समस्त ग्रामीणजन मौजूद रहे।

आयोजन के दौरान अटल चौक दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। ग्रामीणों ने सामूहिक सहभागिता के साथ प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाया।


