खैरागढ़. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मदराकुही में दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित कर जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में जिला मंत्री एवं सांसद प्रतिनिधि धनेश्वर सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मदराकुही की सरपंच सकुन पटवा, उपसरपंच मनोज सिन्हा और अजय पटवा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की।
विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दीपों की रोशनी से कार्यक्रम स्थल जगमगा उठा। आयोजन के माध्यम से सेवा, सहभागिता और सामाजिक एकजुटता का संदेश भी दिया गया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।


