खैरागढ़. नगरीय निकाय चुनाव की आहट के बीच कांग्रेस ने खैरागढ़ नगर पालिका चुनाव की तैयारियों को लेकर संगठन को वार्ड स्तर तक सक्रिय करना शुरू कर दिया है। विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा की मौजूदगी में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और पदाधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें चुनावी तैयारियों, संगठनात्मक समन्वय और वार्डवार गतिविधियों को गति देने पर विस्तार से चर्चा की गई। इसी क्रम में शहर कांग्रेस कमेटी ने नगर पालिका के सभी 20 वार्डों में चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति की है।
संगठन ने वरिष्ठ नेताओं को दो-दो वार्डों की जिम्मेदारी सौंपी है। वार्ड 1 पुराना पिपरिया और 2 नया पिपरिया के प्रभारी धनेश वर्मा, वार्ड 3 गंजीपारा और 4 राजफेमली के केशव सिंह, वार्ड 5 ठाकुरपारा और 6 बरेठपारा के कन्हैया बैस तथा वार्ड 7 गोल बाजार और 8 तुरकारीपारा के सुनीलकांत पांडेय होंगे। वार्ड 9 इतवारी बाजार और 11 धरमपुरा की जिम्मेदारी जितेंद्र सिंह गौर को दी गई है।
इसी तरह वार्ड 10 लालपुर और 20 सिविल लाइन-खम्हरिया के प्रभारी भीखमचंद छाजेड़, वार्ड 12 अमलीपारा और 14 सोनेसरार के गुलाब चोपड़ा, वार्ड 13 धनेली और 15 अमलीडीह के नीलेन्द्र शर्मा तथा वार्ड 16 दाऊचौरा देवांगनपारा और 17 दाऊचौरा सारथीपारा के प्रभारी नासिर मेमन बनाए गए हैं। वार्ड 18 अंबेडकर वार्ड-शिव मंदिर मार्ग और 19 गोकुल नगर-टिकरापारा की जिम्मेदारी पं. मिहिर झा को सौंपी गई है।
प्रभारियों को अपने-अपने वार्डों में कार्यकर्ताओं से लगातार संपर्क और समन्वय स्थापित करने, संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा आगामी चुनाव की तैयारियों को व्यवस्थित करने की जिम्मेदारी दी गई है। विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने प्रभारियों से क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाने और कार्यकर्ताओं के साथ लगातार संवाद बनाए रखने पर जोर दिया।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अरुण भारद्वाज ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा और जिला कांग्रेस अध्यक्ष कोमल साहू के मार्गदर्शन में नियुक्तियां की गई हैं। उन्होंने कहा कि वार्डवार प्रभारी व्यवस्था से स्थानीय कार्यकर्ताओं और संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा तथा चुनावी तैयारियों को वार्ड स्तर तक व्यवस्थित रूप से पहुंचाने में मदद मिलेगी।
बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य नीलांबर वर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कोमल साहू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी कमलाकांत पांडे, केशव सिंह, पं. मिहिर झा, गुलाब चोपड़ा, नीलेन्द्र शर्मा, सुनीलकांत पांडे, कन्हैया सिंह बैस, जितेंद्र सिंह गौर, नासिर मेमन, मोतीलाल जंघेल, विप्लव साहू, धनेश्वर वर्मा, राधेश्याम यादव सहित शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अरुण भारद्वाज और ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सिरमौर मौजूद रहे।


