खैरागढ़. केंद्रीय सहकारी बैंक खैरागढ़ शाखा की शाखा प्रबंधक गीतिका सिंह के सेवानिवृत्त होने पर 30 सितंबर 2026 को विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ जिले की विभिन्न सेवा सहकारी समितियों के अध्यक्ष, समिति प्रबंधक एवं स्टॉफ ने उपस्थित होकर उन्हें भावभीनी विदाई दी।
समारोह में मुख्य रूप से शाखा प्रबंधक दीपक कुमार डिंडे, नोडल अधिकारी योगेन्द्र शर्मा, बैंक शाखा स्टॉफ तथा जिला शाखा केंद्रीय बैंक राजनांदगांव से मनीष श्रीवास्तव, आलोक शर्मा, अश्वनी साहू (सह शाखा प्रबंधक) और पर्यवेक्षक दिगम्बर साहू सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर नारायण साहू, अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति मर्यादित टोलागांव एवं समिति प्रबंधक पेख लाल वर्मा ने सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक गीतिका सिंह का शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। उन्होंने उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए सेवाकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी सेवा सहकारी समितियों के अध्यक्षों, समिति प्रबंधकों और स्टॉफ ने भी गीतिका सिंह के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त कीं। विदाई समारोह में सहकर्मियों ने उनके कार्यकाल और सेवाभाव को याद करते हुए उनके आगामी जीवन के लिए सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।


