खैरागढ़. ग्राम पंचायत साखा के आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, माताओं-बहनों, बच्चों और ग्रामीणों ने सहभागिता की। इस दौरान महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित विभिन्न विषयों पर जानकारी एवं मार्गदर्शन दिया गया तथा आंगनबाड़ी सेवाओं से जुड़ने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच कपिनाथ महोबिया रहे। उनके साथ समस्त पंच, सुपरवाइजर भुनेश्वरी बंजारे, ग्राम साखा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ललिता मोहबेकर, ग्राम कोर्राय की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गिलेश्वरी सोनवानी, सहायिका अश्वनी लोधी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई और न्योता भोज का आयोजन किया गया। वहीं ‘हर घर मुनगा अभियान’ के तहत ग्रामीणों और हितग्राहियों को घर-घर मुनगा का पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया गया। मुनगा की पत्तियों एवं फलियों में पाए जाने वाले पोषक तत्वों की जानकारी देते हुए इन्हें परिवार के दैनिक आहार में शामिल करने की अपील की गई। इस अवसर पर मुनगा पौधरोपण भी किया गया।

सरपंच कपिनाथ महोबिया ने कहा कि बच्चों और माताओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता जरूरी है। उन्होंने ग्रामीणों से आंगनबाड़ी केंद्र की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता करने तथा ‘हर घर मुनगा’ अभियान को घर-घर तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों को दैनिक भोजन में शामिल कर परिवार के पोषण स्तर को बेहतर बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्र और समुदाय के बीच सहभागिता बढ़ाने तथा बच्चों एवं महिलाओं के पोषण, स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति जागरूकता मजबूत करने का संदेश दिया गया। मोह


