खैरागढ़. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ एवं राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘आंगन मिलन उत्सव’ एवं ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किए गए। ग्राम नवागांव कला में जय मां वैभव लक्ष्मी महिला स्वयं सहायता समूह के माध्यम से कार्यक्रम का आयोजन हुआ, वहीं ग्राम मुतेड़ा के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-2 में भी आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। दोनों आयोजनों में बच्चों, माताओं, ग्रामीणों और महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही।

नवागांव कला में पोषण और स्वास्थ्य पर जागरूकता
ग्राम नवागांव कला के आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष खैरागढ़ गिरजा चंद्राकर, जिला भाजपा उपाध्यक्ष नीलिमा गोस्वामी, पार्षद एवं भाजपा मंत्री प्रीति यादव, जिला मंत्री भाजपा एवं महिला मोर्चा प्रभारी कीर्ति वर्मा, महिला मोर्चा सोशल मीडिया नीलम राजपूत, संवाददाता लक्ष्मी रजक तथा जिला आईटी सेल प्रभारी भाजपा अवध वर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चेतना सिंह, पंच प्रीति साहू, सहायिका सत्यवती निर्मलकर, मितानिन पूनम निर्मलकर सहित लक्ष्मी रजक, मीरा निर्मलकर, नीरा निर्मलकर, राजवती गौड़, पुष्पांजली वर्मा, तिजन वर्मा, पंच लक्ष्मी वर्मा, मुंगेश्वरी यादव और सुहागा वर्मा की विशेष उपस्थिति रही।

अतिथियों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, बच्चों और माताओं को पोषण, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के महत्व की जानकारी दी। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य देखभाल और शिक्षा को आवश्यक बताया गया। इस दौरान ‘घर-घर मुनगा, हर घर मुनगा’ अभियान को लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया और मुनगा को परिवार के पोषण से जोड़ने का संदेश दिया गया।
मुतेड़ा-2 में कार्यकर्ताओं और मितानिनों का सम्मान
ग्राम मुतेड़ा के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-2 में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम में भी ग्रामीणों एवं महिलाओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं मितानिन दीदियों का अभिनंदन एवं सम्मान किया। उनके समर्पण और सेवाभाव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि समाज के नौनिहालों के पोषण, स्वास्थ्य और संस्कार की जिम्मेदारी निभाने में इनका योगदान महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम में पौष्टिक आहार प्रदर्शनी लगाई गई। बच्चों की विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की गईं, जिनका अतिथियों ने अवलोकन किया। बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य, अच्छे पोषण और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में ग्रामीण कथावाचक तुलसी राम साहू, सरपंच गीतांजलि देवांगन, पंचायत मुतेड़ा से आरती साहू, अनिता ठाकुर, देविका वर्मा, नरूम वर्मा, लक्षवंतीन वर्मा, शुमन वर्मा, गंगोत्री वर्मा, मैना वर्मा, मोनिका देवांगन, विमलेश्वरी देवांगन और हीरो वर्मा सहित ग्रामीण एवं आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े लोग उपस्थित रहे।
आंगनबाड़ी केंद्रों को जनभागीदारी से मजबूत करने का संदेश
दोनों कार्यक्रमों के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों को केवल शासकीय सेवाओं का केंद्र न मानकर समुदाय की सक्रिय भागीदारी का केंद्र बनाने का संदेश दिया गया। पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा, संस्कार और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए परिवार एवं समाज की सहभागिता को जरूरी बताया गया।

‘सेवा संकल्प अभियान’ और राष्ट्रीय पोषण माह के तहत आयोजित इन कार्यक्रमों में पोषण जागरूकता, कार्यकर्ताओं के सम्मान, बच्चों की गतिविधियों, पौष्टिक आहार और ‘घर-घर मुनगा, हर घर मुनगा’ जैसे विषयों को प्रमुखता दी गई। आयोजनों का उद्देश्य आंगनबाड़ी सेवाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा बच्चों और माताओं के स्वास्थ्य को लेकर सामुदायिक जागरूकता बढ़ाना रहा।


