खैरागढ़/रायपुर. जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह के नेतृत्व में जिला भाजपा के पदाधिकारी, समस्त मोर्चों के पदाधिकारी, भाजपा जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मंगलवार को रायपुर पहुंचे। यहां कलर्स मॉल स्थित सिनेमाघर में सभी ने बाबा नीम करौली के जीवन पर आधारित बहुचर्चित फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी।
फिल्म देखने के लिए बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एक साथ रायपुर पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं में फिल्म को लेकर खासा उत्साह नजर आया। कलर्स मॉल के पिक्चर हॉल में फिल्म के प्रदर्शन के दौरान वातावरण भक्तिमय हो गया। ‘जय श्रीराम’ और ‘जय श्री हनुमान’ के जयघोष से पूरा पिक्चर हॉल गूंजता रहा। कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ भगवान हनुमान के जयकारे लगाए।
सामूहिक रूप से फिल्म देखने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं में जिला भाजपा के साथ विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी और भाजपा से जुड़े जनप्रतिनिधि भी शामिल रहे। विक्रांत सिंह के नेतृत्व में हुए इस आयोजन में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। फिल्म के माध्यम से बाबा नीम करौली के जीवन और हनुमान भक्ति से जुड़े प्रसंगों को पर्दे पर देखने को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया।
फिल्म के दौरान लगातार गूंजते ‘जय श्रीराम’ और ‘जय श्री हनुमान’ के नारों ने पूरे सिनेमाघर के माहौल को भक्तिमय बना दिया। सामूहिक रूप से फिल्म देखने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए यह आयोजन धार्मिक आस्था और सामूहिक सहभागिता का अवसर भी रहा।


