खैरागढ़. मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण के तहत खैरागढ़ जिले से उत्कृष्ट प्रधानपाठक के रूप में पूर्व माध्यमिक शाला मडौदा में पदस्थ सुश्री डॉ. विनीता राजपूत का चयन किया गया है। उनके चयन से विद्यालय परिवार, शिक्षा जगत और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
डॉ. विनीता राजपूत ने अपने उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य, नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धतियों, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने की दिशा में उल्लेखनीय योगदान दिया है। शिक्षा के क्षेत्र में उनके समर्पण, सेवाभाव और निरंतर प्रयासों को देखते हुए उनका चयन मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण के लिए किया गया है।
उनके चयन पर विद्यालय परिवार, शिक्षकगण, विद्यार्थी, अभिभावक एवं क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। लोगों ने कहा कि डॉ. राजपूत की उपलब्धि शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत अन्य शिक्षकों के लिए भी प्रेरणादायी है।
सम्मान के लिए चयनित होने पर डॉ. विनीता राजपूत ने डीईओ उपेंद्र देवांगन, बीईओ नीलम राजपूत, असिस्टेंट एबीईओ, प्राचार्य श्री टीकम सिंह साहू सहित सभी सहयोगियों एवं शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया।


