Breaking News
ब्रेकिंग न्यूज
खैरागढ़. पदभार ग्रहण के पहले ही संगीत विश्वविद्यालय की नई कुलपति प्रो लवली शर्मा का विरोध: एबीवीपी ने 'लवली शर्मा वापस जाओ' के लगाए नारे

साकेत श्रीवास्तव
12-04-2025 03:04 PM

खबरों का प्रहरी न्यूज. पदभार ग्रहण के पहले ही संगीत विश्वविद्यालय की नई कुलपति प्रो लवली शर्मा का विरोध: एबीवीपी ने 'लवली शर्मा वापस जाओ' के लगाए नारे
खैरागढ़. लंबे अंतराल के बाद इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में कुलपति की नियुक्ति हुई, राज्यपाल के उपसचिव ने 9 अप्रैल को दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट, आगरा में प्रोफेसर डॉ लवली शर्मा को इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की नई कुलपति के रूप में नियुक्त करने के संबंध में आदेश जारी किया था।
लेकिन पदभार ग्रहण करने के पहले ही लवली शर्मा का विरोध शुरू हो गया है, विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सह मंत्री अमन बृज नामदेव व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गुलशन भगत के नेतृत्व में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार के बाहर प्रदर्शन किया और "लवली शर्मा वापस जाओ", "लवली शर्मा मुर्दाबाद", "भ्रष्टाचारी कुलपति नहीं सहेंगे" के नारे लगाए और शासन-प्रशासन से लवली शर्मा की नियुक्ति रद्द करने की मांग की।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् क्यों कर रही है लवली शर्मा का विरोध
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रो लवली शर्मा जब ग्वालियर के राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय में कुलपति के पद पर पदस्थ थी उस दौरान उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अपने परिवारजनों को फायदा पहुंचाने का कार्य किया, यही नहीं हमारी राष्ट्र माता भारत माता की फोटो को भी हटाने का कार्य किया ऐसे ही कई भ्रष्टाचार उन्होंने किए, ऐसी भ्रष्ट महिला को हम एशिया के पहले संगीत विश्वविद्यालय के नाम से विख्यात इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में कदम भी नहीं रखने देंगे, जब तक लवली शर्मा की नियुक्ति रद्द नहीं की जाती तब तक हमारा विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से प्रांत सह मंत्री अमन बृज नामदेव,प्रदेश कार्यकारणी सदस्य गुलशन भगत नगर मंत्री ऋतिक कंडरा नगर सह मंत्री हर्ष वर्मा राजहंस वर्मा चित्रसेन साहू विनय साहू प्रदीप कदम लक्की चंद्राकर शुभम चंद्राकर खेमराज पाल जितेश बिसेन महेश पटेल व बड़ी संख्या में एबीवीपी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Comments (0)
खैरागढ़
खैरागढ़. बाढ़ में बहा जिम्मेदारियों का सहारा: खैरागढ़ में युवक लापता, प्रशासनिक लापरवाही पर उठे सवाल
BY साकेत श्रीवास्तव • 27-07-2025

खैरागढ़
खैरागढ़. इतवारी बाजार बाढ़ हादसा: जिस नाले में बहा था, उसी के अंतिम छोर पर मिला अमित का शव
BY साकेत श्रीवास्तव • 27-07-2025

खैरागढ़
खैरागढ़. बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त, विधायक यशोदा वर्मा ने लिया स्थिति का जायजा
BY साकेत श्रीवास्तव • 28-07-2025

खैरागढ़
खैरागढ़. जिले में 3 अगस्त को होगी प्रयोगशाला परिचारक भर्ती परीक्षा, प्रशासन ने की पूरी तैयारी
BY साकेत श्रीवास्तव • 01-08-2025

खैरागढ़
गंडई-छुईखदान क्षेत्र में चोर गिरोह का आतंक खत्म: 12 आरोपी गिरफ्तार, 11 लाख की बरामदगी — सूने और वृद्धों के घरों को बनाते थे निशाना
BY साकेत श्रीवास्तव • 01-08-2025
