Breaking News
खैरागढ़
खैरागढ़. बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त, विधायक यशोदा वर्मा ने लिया स्थिति का जायजा

साकेत श्रीवास्तव
28-07-2025 02:14 PM

खबरों का प्रहरी न्यूज. खैरागढ़ में बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त, विधायक यशोदा वर्मा ने लिया स्थिति का जायजा
00 मुआवजा वितरण में देरी पर अधिकारियों को फटकार, पीड़ितों को हरसंभव मदद का भरोसा
खैरागढ़. लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में जनजीवन को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है। नगर की गलियां पानी से लबालब हैं, बाजारों में सन्नाटा पसरा है और सैकड़ों लोग घरों में कैद होकर रहने को मजबूर हैं। कई वार्डों और बस्तियों में बाढ़ का पानी घुस चुका है, जिससे भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
इसी विकट परिस्थिति का जायजा लेने रविवार को क्षेत्रीय विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा मिशन संडे टीम के साथ खुद बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचीं। उन्होंने अम्बेडकर वार्ड सहित अन्य क्षेत्रों में पीड़ितों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। इस दौरान एसडीएम टंकेश्वर प्रसाद साहू, नगर पालिका सीएमओ नरेश वर्मा, तहसीलदार, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
मुआवजे में लापरवाही पर जताई नाराजगी
बाढ़ पीड़ितों ने विधायक वर्मा के समक्ष खुलकर अपनी पीड़ा व्यक्त की। खासकर इतवारी बाजार के व्यापारियों और स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि पिछले साल की बाढ़ में हुए लाखों रुपये के नुकसान के बावजूद आज तक उन्हें मुआवजा नहीं मिला। इस पर विधायक वर्मा ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही फटकार लगाई और मुआवजा वितरण प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।
प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, पिछले वर्ष के 177 बाढ़ पीड़ितों में से अब तक केवल 48 को ही मुआवजा मिला है, शेष मामलों को राज्य शासन को भेजा गया है। विधायक वर्मा ने स्पष्ट किया कि इस वर्ष जिन लोगों को नुकसान हुआ है, उनका भी शीघ्र सर्वे कर राहत राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
मृतक युवक के परिजनों से मुलाकात
विधायक वर्मा ने बाढ़ में बह गए युवक अमित यादव के परिजनों से भी भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया और शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मृतक के परिवार को शासन से मिलने वाली सहायता राशि जल्द से जल्द प्रदान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
स्थानीय प्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता भी सक्रिय
बाढ़ राहत कार्यों में प्रशासन के साथ-साथ क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता भी बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। दौरे के दौरान मनराखन देवांगन, दीपक देवांगन, अरुण भारद्वाज, पूरन सारथी, भरत चंद्राकर, राधे पटेल, यतेन्द्र सिंह छोटू, राजा सोलंकी, सूरज देवांगन, राहुल, सूरज महिलकर, भूपेंद्र वर्मा और हरी दर्शन सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
संपत्ति ही नहीं, जनहानि भी चिंता का विषय
गौरतलब है कि इस बार की बाढ़ ने केवल संपत्ति को ही नहीं, बल्कि मानव जीवन को भी नुकसान पहुंचाया है। कई स्थानों पर जनहानि की घटनाएं सामने आई हैं। हालांकि प्रशासन, राहत एवं बचाव कार्यों में पूरी तत्परता से जुटा हुआ है। विधायक वर्मा ने दोहराया कि किसी भी पीड़ित को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।
Comments (0)
खैरागढ़
खैरागढ़. बाढ़ में बहा जिम्मेदारियों का सहारा: खैरागढ़ में युवक लापता, प्रशासनिक लापरवाही पर उठे सवाल
BY साकेत श्रीवास्तव • 27-07-2025

खैरागढ़
खैरागढ़. इतवारी बाजार बाढ़ हादसा: जिस नाले में बहा था, उसी के अंतिम छोर पर मिला अमित का शव
BY साकेत श्रीवास्तव • 27-07-2025

खैरागढ़
गंडई-छुईखदान क्षेत्र में चोर गिरोह का आतंक खत्म: 12 आरोपी गिरफ्तार, 11 लाख की बरामदगी — सूने और वृद्धों के घरों को बनाते थे निशाना
BY साकेत श्रीवास्तव • 01-08-2025

खैरागढ़
खैरागढ़. कब तक बाढ़ से तबाह होगा इतवारी बाजार? प्रशासन कब करेगा स्थायी समाधान
BY साकेत श्रीवास्तव • 02-08-2025

खैरागढ़
खैरागढ़. संभागायुक्त राठौर का साल्हेवारा दौरा: डॉक्टर को नोटिस, अस्पताल निर्माण में तेजी और अतिक्रमण हटाने के निर्देश
BY साकेत श्रीवास्तव • 02-08-2025
