Breaking News
खैरागढ़
गंडई-छुईखदान क्षेत्र में चोर गिरोह का आतंक खत्म: 12 आरोपी गिरफ्तार, 11 लाख की बरामदगी — सूने और वृद्धों के घरों को बनाते थे निशाना

साकेत श्रीवास्तव
01-08-2025 07:34 PM

खबरों का प्रहरी न्यूज. गंडई-छुईखदान क्षेत्र में चोर गिरोह का आतंक खत्म: 12 आरोपी गिरफ्तार, 11 लाख की बरामदगी — सूने और वृद्धों के घरों को बनाते थे निशाना
खैरागढ़. जिले के गंडई और छुईखदान थाना क्षेत्र में बीते चार महीनों से सक्रिय चोर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर बड़ी सफलता हासिल की है। लगातार हो रही चोरी और नकबजनी की घटनाओं के बाद पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर 11 लाख 30 हजार रुपये से अधिक की चोरी गई संपत्ति बरामद की है।
बरामद सामान में शामिल हैं:
सोने के मंगलसूत्र, पत्ती, लॉकेट आदि: ₹8 लाख
चांदी की पायल, लच्छा व अन्य जेवर: ₹1.5 लाख
चोरी में प्रयुक्त तीन मोटरसाइकिल: ₹1.5 लाख
चार मोबाइल फोन: ₹30 हजार
गिरफ्तार आरोपी:
पुलिस ने अलग-अलग जिलों से कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें अशोक, दुर्गेश, जितेन्द्र, दुखहरण, मंगल, प्रकाश, राजू, रंजित, अजूबा, गुलाब, फूलचंद और भागवत पारधी शामिल हैं। अधिकांश आरोपी बेमेतरा, दुर्ग और खैरागढ़ क्षेत्र के निवासी हैं।
अपराध का तरीका:
आरोपियों का तरीका लगभग सभी मामलों में समान था—रात्रि में सूने मकानों के ताले तोड़ना, वृद्ध दंपतियों को निशाना बनाना और जेवर, नगदी लेकर फरार हो जाना। पुलिस ने गंडई और छुईखदान क्षेत्र में दर्ज नौ मामलों में इन आरोपियों की संलिप्तता पाई है। संबंधित प्रकरणों में बीएनएस की धारा 331(4), 305(ए) और 62 के तहत अपराध पंजीबद्ध हैं।
पुलिस कार्रवाई:
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गंडई थाना और जिला साइबर सेल की संयुक्त टीम ने स्थानीय मुखबिरों और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर गिरोह के सदस्यों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने अपराध कबूल कर लिए हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
पड़ोसी जिलों में भी संलिप्तता की आशंका:
प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि उक्त आरोपी अन्य जिलों में भी चोरी की घटनाओं में संलिप्त रहे हैं। पुलिस अब इनकी पुरानी गतिविधियों और आपराधिक इतिहास की विस्तृत जांच कर रही है।
Comments (0)
खैरागढ़
खैरागढ़. बाढ़ में बहा जिम्मेदारियों का सहारा: खैरागढ़ में युवक लापता, प्रशासनिक लापरवाही पर उठे सवाल
BY साकेत श्रीवास्तव • 27-07-2025

खैरागढ़
खैरागढ़. इतवारी बाजार बाढ़ हादसा: जिस नाले में बहा था, उसी के अंतिम छोर पर मिला अमित का शव
BY साकेत श्रीवास्तव • 27-07-2025

खैरागढ़
गंडई-छुईखदान क्षेत्र में चोर गिरोह का आतंक खत्म: 12 आरोपी गिरफ्तार, 11 लाख की बरामदगी — सूने और वृद्धों के घरों को बनाते थे निशाना
BY साकेत श्रीवास्तव • 01-08-2025

खैरागढ़
खैरागढ़. कब तक बाढ़ से तबाह होगा इतवारी बाजार? प्रशासन कब करेगा स्थायी समाधान
BY साकेत श्रीवास्तव • 02-08-2025

खैरागढ़
खैरागढ़. संभागायुक्त राठौर का साल्हेवारा दौरा: डॉक्टर को नोटिस, अस्पताल निर्माण में तेजी और अतिक्रमण हटाने के निर्देश
BY साकेत श्रीवास्तव • 02-08-2025
