Breaking News
खैरागढ़
खैरागढ़. बाढ़ में बहा जिम्मेदारियों का सहारा: खैरागढ़ में युवक लापता, प्रशासनिक लापरवाही पर उठे सवाल

साकेत श्रीवास्तव
27-07-2025 12:59 AM

खबरों का प्रहरी न्यूज. बाढ़ में बहा जिम्मेदारियों का सहारा: खैरागढ़ में युवक लापता, प्रशासनिक लापरवाही पर उठे सवाल
खैरागढ़. शनिवार को अचानक आई बाढ़ ने खैरागढ़ नगर और आसपास के क्षेत्रों में भारी तबाही मचाई। नगर के निचले इलाकों में पानी भर जाने से कई घरों और दुकानों में पानी घुस गया। मुख्य रूप से इतवारी बाजार का क्षेत्र बाढ़ की चपेट में रहा, जहां कमर तक पानी भर गया और तेज बहाव के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। खैरागढ़-दुर्ग और खैरागढ़-राजनांदगांव मार्गों पर घंटों आवाजाही बंद रही। शाम होते-होते पानी उतरा, तब कहीं जाकर राहत की सांस मिली।
इस प्राकृतिक आपदा ने जहां नगरवासियों को मुश्किल में डाला, वहीं प्रशासन की लापरवाही ने हालात और बिगाड़ दिए। बाढ़ का पानी जब कम होने लगा, तब कहीं जाकर प्रशासन ने अलर्ट जारी किया — जो अपने आप में एक गंभीर चूक मानी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह जब उन्होंने आंखें खोलीं, तब चारों ओर पानी ही पानी था।
यह कोई पहली बार नहीं है — पिछले वर्ष 2024 में आई बाढ़ के दौरान भी प्रशासन ने कोई पूर्व चेतावनी नहीं दी थी, जिससे लोगों को संभलने तक का समय नहीं मिला।
बाढ़ की भयावहता के बीच प्रशासन और पुलिस बल द्वारा कई स्थानों पर तैनाती की गई थी। हालांकि, कुछ स्थानों पर कुछ मस्तीखोर युवाओं ने पुलिस की समझाइश को भी नजरअंदाज करते हुए बाढ़ के पानी में नहाना जारी रखा। इन्हीं में से एक समूह शीतला मंदिर क्षेत्र में भी मौजूद था।
जानकारी के मुताबिक तुरकारीपारा निवासी 20 वर्षीय अमित यादव अपने कुछ दोस्तों के साथ इतवारी बाजार क्षेत्र में शीतला मंदिर के पास बाढ़ के पानी में नहा रहा था। कुछ युवक मंदिर की छत से छलांग लगाकर पानी में खेल रहे थे, जिनमें अमित भी अपने साथियों के साथ था। तभी वह तेज बहाव में बह गया और लापता हो गया।
देर शाम तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने खैरागढ़ थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी अनिल शर्मा ने मौके पर पहुंचकर तलाश शुरू कराई, लेकिन देर रात तक कोई सुराग नहीं मिला
अनुमान है कि तेज बहाव के कारण युवक रावण भांठा स्थित नाले से बहते हुए नदी तक पहुंच गया होगा। युवक की तलाश के लिए SDRF की टीम रविवार सुबह से रेस्क्यू अभियान चलाएगी।
अमित यादव अपने परिवार का इकलौता बेटा है। कुछ महीने पहले पिता का निधन हो चुका है और घर की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। वह नगर की एक मुर्गा दुकान में काम कर परिवार का भरण-पोषण करता है। अमित की तीन बहनें हैं और उसके लापता होने की खबर से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Comments (0)
खैरागढ़
खैरागढ़. बाढ़ में बहा जिम्मेदारियों का सहारा: खैरागढ़ में युवक लापता, प्रशासनिक लापरवाही पर उठे सवाल
BY साकेत श्रीवास्तव • 27-07-2025

खैरागढ़
खैरागढ़. इतवारी बाजार बाढ़ हादसा: जिस नाले में बहा था, उसी के अंतिम छोर पर मिला अमित का शव
BY साकेत श्रीवास्तव • 27-07-2025

खैरागढ़
गंडई-छुईखदान क्षेत्र में चोर गिरोह का आतंक खत्म: 12 आरोपी गिरफ्तार, 11 लाख की बरामदगी — सूने और वृद्धों के घरों को बनाते थे निशाना
BY साकेत श्रीवास्तव • 01-08-2025

खैरागढ़
खैरागढ़. कब तक बाढ़ से तबाह होगा इतवारी बाजार? प्रशासन कब करेगा स्थायी समाधान
BY साकेत श्रीवास्तव • 02-08-2025

खैरागढ़
खैरागढ़. संभागायुक्त राठौर का साल्हेवारा दौरा: डॉक्टर को नोटिस, अस्पताल निर्माण में तेजी और अतिक्रमण हटाने के निर्देश
BY साकेत श्रीवास्तव • 02-08-2025
