खैरागढ़

खैरागढ़. कब तक बाढ़ से तबाह होगा इतवारी बाजार? प्रशासन कब करेगा स्थायी समाधान

साकेत श्रीवास्तव

02-08-2025 05:16 PM

खबरों का प्रहरी न्यूज. कब तक बाढ़ से तबाह होगा इतवारी बाजार? प्रशासन कब करेगा स्थायी समाधान


खैरागढ़. नगर में बाढ़ अब सालाना त्रासदी बन चुकी है। हर साल बरसात के साथ आने वाली ये आपदा ना सिर्फ जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर देती है, बल्कि स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है। 26 जुलाई को प्रधानपाठ बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद नगर के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बन गए, जिनमें सबसे अधिक प्रभावित हुआ — इतवारी बाजार क्षेत्र।


घर-दुकानों में पानी भर गया, लाखों का नुकसान हुआ और बाजार क्षेत्र फिर एक बार जलमग्न हो गया। स्थानीय व्यापारी और नागरिकों का कहना है कि यह कोई नई बात नहीं है — हर साल यही होता है, लेकिन प्रशासन आज तक इससे निपटने कोई स्थायी उपाय नहीं कर सका।


समस्या स्थायी, समाधान केवल आश्वासन

आमनेर और मुस्का नदियों का पानी जब दाऊचौरा में मिलता है, तो बहाव का रुख इतवारी बाजार की ओर हो जाता है। क्षेत्र समतल होने के कारण पानी तेजी से भरता है और बाजार क्षेत्र एक झील में तब्दील हो जाता है। 2024 में भी हालात भयावह थे, लेकिन उसके बावजूद न नगर पालिका ने कोई स्थायी योजना बनाई और न ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इस दिशा में गंभीर प्रयास किए।


बाढ़ के बाद नेता निरीक्षण के नाम पर आते हैं, तस्वीरें खिंचवाते हैं, दुकानदारों से सहानुभूति जताते हैं, और फिर आश्वासन देकर लौट जाते हैं। लेकिन हालात जस के तस रहते हैं।


सीईओ का दावा: जल्द बनेगी योजना

जिला पंचायत सीईओ प्रेम कुमार पटेल ने इस बार गंभीरता दिखाते हुए कहा,

"नदी का जो हिस्सा इतवारी बाजार की ओर है, वह पूरी तरह समतल है। यही कारण है कि बाढ़ का पानी इस क्षेत्र में सबसे पहले और सबसे ज्यादा भरता है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जल संसाधन विभाग से चर्चा की जाएगी और नदी के किनारों को ऊंचा करने की कार्ययोजना जल्द तैयार की जाएगी।"


हालांकि यह बयान राहत भरा जरूर है, लेकिन स्थानीय जनता में इसे लेकर संशय भी है। पिछले वर्षों में कई घोषणाएं हुईं, लेकिन अमल कभी नहीं हुआ।


जनता का सवाल: आखिर कब तक?

स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों का कहना है कि हर साल बाढ़ आती है, नुकसान होता है, जीवन ठहर जाता है — लेकिन जिम्मेदार कभी समय पर नहीं जागते।

बाढ़ के स्थायी समाधान के लिए आधुनिक जल निकासी व्यवस्था, नदी किनारे सुदृढ़ पीचिंग और सुरक्षात्मक बांधों की आवश्यकता है। लेकिन अफसोस, यह सब अब भी ‘योजना’ तक ही सीमित है।

साकेत श्रीवास्तव

Comments (0)

Trending News

खैरागढ़

खैरागढ़. इतवारी बाजार बाढ़ हादसा: जिस नाले में बहा था, उसी के अंतिम छोर पर मिला अमित का शव

BY साकेत श्रीवास्तव27-07-2025
गंडई-छुईखदान क्षेत्र में चोर गिरोह का आतंक खत्म: 12 आरोपी गिरफ्तार, 11 लाख की बरामदगी — सूने और वृद्धों के घरों को बनाते थे निशाना

खैरागढ़

गंडई-छुईखदान क्षेत्र में चोर गिरोह का आतंक खत्म: 12 आरोपी गिरफ्तार, 11 लाख की बरामदगी — सूने और वृद्धों के घरों को बनाते थे निशाना

BY साकेत श्रीवास्तव01-08-2025
खैरागढ़. बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त, विधायक यशोदा वर्मा ने लिया स्थिति का जायजा

खैरागढ़

खैरागढ़. बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त, विधायक यशोदा वर्मा ने लिया स्थिति का जायजा

BY साकेत श्रीवास्तव28-07-2025

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE