Breaking News
खैरागढ़
खैरागढ़. शिवा बुक ऑनलाइन सट्टा एप का फरार आरोपी गिरफ्तार – देशभर में फैला था नेटवर्क

साकेत श्रीवास्तव
17-08-2025 02:35 PM

खबरों का प्रहरी न्यूज. शिवा बुक ऑनलाइन सट्टा एप का फरार आरोपी गिरफ्तार – देशभर में फैला था नेटवर्क
खैरागढ़. ऑनलाइन जुए के खिलाफ केसीजी पुलिस की बड़ी कार्रवाई में शिवा बुक ऑनलाइन सट्टा एप से जुड़े फरार आरोपी वेद प्रकाश जोशी (25 वर्ष, निवासी ग्राम अण्डा, थाना अण्डा, जिला दुर्ग) को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था।
ऑनलाइन जुए का बड़ा नेटवर्क
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी वेद प्रकाश जोशी अपने साथियों के साथ संगठित होकर शिवा बुक ऑनलाइन सट्टा एप के जरिए देश के कई राज्यों में सट्टे का नेटवर्क चला रहा था। इस एप का एक प्रमुख ब्रांच नागपुर (महाराष्ट्र) से संचालित किया जा रहा था।
पहले भी 6 आरोपी जेल भेजे जा चुके
इससे पहले 18 जून 2025 को थाना छुईखदान क्षेत्र में ऑनलाइन जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर नागपुर में शिवा बुक का ब्रांच ट्रेस होने पर केसीजी पुलिस ने 11 जुलाई 2025 को छापेमारी कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
इसी प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी वेद प्रकाश जोशी को लगातार तलाशा जा रहा था।
गिरफ्तारी और आगे की कार्रवाई
अंततः 17 अगस्त 2025 को पुलिस ने आरोपी वेद प्रकाश जोशी को दबोच लिया। उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
अपराध पंजीबद्ध
मामला अपराध क्र. 187/2025, धारा 6, 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत दर्ज किया गया है।
Comments (0)
ब्रेकिंग न्यूज
खैरागढ़ ब्रेकिंग. "मौत का पार्सल: पुराने आशिक ने भेजा 'स्पीकर बम' , पति को बनाना चाहता था निशाना – YouTube से सीखी थी बम बनाने की कला"
BY साकेत श्रीवास्तव • 16-08-2025

खैरागढ़
खैरागढ़ में विकास का महापर्व — मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी 611 करोड़ की सौगात
BY साकेत श्रीवास्तव • 13-08-2025

खैरागढ़
खैरागढ़ ब्रेकिंग. मानसिक रोगी की दर्दनाक मौत: बंद कार में घुसा, 24 घंटे बाद मिला शव
BY साकेत श्रीवास्तव • 11-08-2025

खैरागढ़
खैरागढ़. शिवा बुक ऑनलाइन सट्टा एप का फरार आरोपी गिरफ्तार – देशभर में फैला था नेटवर्क
BY साकेत श्रीवास्तव • 17-08-2025

खैरागढ़
खैरागढ़. प्रधानपाठ डेम की बदहाली : किसानों की प्यास और नेताओं की राजनीति का खेल – मनराखन देवांगन
BY साकेत श्रीवास्तव • 17-08-2025
