खैरागढ़

खैरागढ़. प्रधानपाठ डेम की बदहाली : किसानों की प्यास और नेताओं की राजनीति का खेल – मनराखन देवांगन

साकेत श्रीवास्तव

17-08-2025 12:08 PM

खबरों का प्रहरी न्यूज. प्रधानपाठ डेम की बदहाली : किसानों की प्यास और नेताओं की राजनीति का खेल – मनराखन देवांगन

खैरागढ़. कभी किसानों और जनता की जीवनरेखा कही जाने वाली प्रधानपाठ बैराज आज बदहाली और लापरवाही की जीती-जागती मिसाल बन चुकी है। करोड़ों रुपये की लागत से बने इस बैराज का निरीक्षण रविवार को मिशन संडे की संयोजक मनराखन देवांगन ने विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा के निर्देश पर किया। निरीक्षण के दौरान देखा गया कि बैराज के तीन गेट पूरी तरह ध्वस्त पड़े हैं, और बचा हुआ एकमात्र गेट भी कभी भी जवाब दे सकता है।

बाढ़, तबाही और प्रशासन की चुप्पी

26 जुलाई को आई बाढ़ ने खैरागढ़ और आसपास के गांवों में तबाही मचाई थी। हजारों लोग प्रभावित हुए, किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं, कई घर डूब गए और एक युवक की मौत हो गई। लेकिन इसके बावजूद प्रशासन और जल संसाधन विभाग केवल बयानबाजी तक सीमित रह गए।

सवाल यह है कि –

👉 अगर गेट टूटा था तो खोला कैसे गया?

👉 अगर गेट खुला था तो बाढ़ क्यों आई?

इन सवालों का जवाब किसी के पास नहीं।


बैराज बना उपेक्षा का शिकार

निरीक्षण के दौरान सामने आया कि करोड़ों की लागत से बनी यह डेम अब बदहाली और लापरवाही का प्रतीक बन चुकी है।


हर साल लाखों रुपये मरम्मत के नाम पर कागज़ों में खर्च हो जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत जस की तस बनी हुई है।


  • किसानों की प्यास, जनता की पीड़ा
  • किसान अपने खेतों के लिए पानी को तरस रहे हैं।
  • आदिवासी अपने अधिकारों के लिए भटक रहे हैं।
  • गरीब महंगाई और प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहा है।
  • लेकिन मंचों पर नेता केवल विकास की बड़ी-बड़ी बातें कर जनता को भरमाने में लगे हैं।


मनराखन देवांगन ने कहा –

“नेताओं के लिए विकास अब गरीब की झोपड़ी या किसान की फसल में नहीं बल्कि अपनी ऊंची इमारतों और परिवार के ऐशो-आराम में दिखता है। हर साल करोड़ों की राशि मरम्मत के नाम पर निकाली जाती है, लेकिन यह रकम कहां जाती है कोई नहीं जानता।”


भ्रष्टाचार और लापरवाही का अड्डा

जनता के बीच गहरी धारणा है कि अधिकारी और ठेकेदारों की मिलीभगत से डेम अब ‘लूट का अड्डा’ बन चुका है। देवांगन ने चेतावनी दी कि यह केवल एक तकनीकी खराबी नहीं बल्कि सरकार की लापरवाही और राजनीतिक बेरुख़ी का सबूत है। अगर समय रहते मरम्मत और सुधार नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में यह डेम खैरागढ़ और आसपास के गांवों के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकता है।


बांध और सौंदर्यकरण की उपेक्षा

बैराज में सौंदर्यकरण और रोशनी के लिए बिजली के खंभे लगाए गए थे, लेकिन आज वहां एक भी लाइट नहीं जल रही।


कलेक्टर से होगी मुलाक़ात

देवांगन ने बताया कि पूरी समस्या की जानकारी और स्थायी समाधान के लिए जल्द ही जिले के कलेक्टर से मुलाक़ात की जाएगी।


निरीक्षण में मौजूद नेता और कार्यकर्ता

निरीक्षण के दौरान नेता प्रतिपक्ष दीपक देवांगन, अरुण भारद्वाज, विप्लव साहू, यतेंद्रजीत सिंह, दिलीप लहरे, रविंद्र सिंह गहरवार, पूरन सारथी, शेखर दास वैष्णव, भरत चंद्राकर, भूपेंद्र वर्मा, सूरज देवांगन, उमेश साहू, यादव सारथी, आकाश सारथी, विनोद सिन्हा, हरिदर्शन ढीमर, नरेश सिन्हा, राम गोपाल वर्मा, योगेश जंघेल, चैतूराम वर्मा, राहुल बंजारे सहित बड़ी संख्या में संगठन के लोग मौजूद थे।

साकेत श्रीवास्तव

Comments (0)

Trending News

ब्रेकिंग न्यूज

खैरागढ़ ब्रेकिंग. "मौत का पार्सल: पुराने आशिक ने भेजा 'स्पीकर बम' , पति को बनाना चाहता था निशाना – YouTube से सीखी थी बम बनाने की कला"

BY साकेत श्रीवास्तव16-08-2025
खैरागढ़ में विकास का महापर्व — मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी 611 करोड़ की सौगात

खैरागढ़

खैरागढ़ में विकास का महापर्व — मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी 611 करोड़ की सौगात

BY साकेत श्रीवास्तव13-08-2025
खैरागढ़ ब्रेकिंग. मानसिक रोगी की दर्दनाक मौत: बंद कार में घुसा, 24 घंटे बाद मिला शव

खैरागढ़

खैरागढ़ ब्रेकिंग. मानसिक रोगी की दर्दनाक मौत: बंद कार में घुसा, 24 घंटे बाद मिला शव

BY साकेत श्रीवास्तव11-08-2025

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE