खैरागढ़

खैरागढ़. नेत्र स्वास्थ्य जागरूकता और सेवाओं में उत्कृष्टता—डॉ. दुर्गेशनंदनी को मिला सम्मान

साकेत श्रीवास्तव

17-08-2025 10:18 AM

खबरों का प्रहरी न्यूज. नेत्र स्वास्थ्य जागरूकता और सेवाओं में उत्कृष्टता—डॉ. दुर्गेशनंदनी को मिला सम्मान

00“स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर की उपलब्धियों की सराहना, जिलेभर से मिली शुभकामनाएँ”


खैरागढ़. लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग अंतर्गत राष्ट्रीय दृष्टिहीनता एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य, अनवरत सक्रियता और सराहनीय सेवा के लिए जिला सहायक नोडल अधिकारी डॉ. दुर्गेशनंदनी श्रीवास्तव को स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि और मंचस्थ अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह, कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंदरवाल, एसपी लक्ष्य शर्मा, सीएमएचओ डॉ. आशीष शर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, जिला पंचायत सदस्य दिनेश वर्मा, बनाफर, घंमन साहू, नीलिमा गोस्वामी, नगर पालिका अध्यक्ष गिरिजा चन्द्रकार, रेखा गुप्ता, विकेश गुप्ता, बीएमओ डॉ. विवेक बीसेन, डॉ. पंकज वैष्णव सहित जिले के सभी चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी एवं स्टाफ मौजूद रहे।


इसके अलावा आत्मनिर्भर खैरागढ़ अभियान, निर्मल त्रिवेणी अभियान, शांतिदूत संस्था, गायत्री परिवार, अखिल भारतीय कायस्थ समाज के पदाधिकारियों, खैरागढ़ के प्रतिष्ठित नागरिकों और परिजनों ने भी उन्हें शुभकामनाएँ और बधाई प्रेषित कीं।

साकेत श्रीवास्तव

Comments (0)

Trending News

ब्रेकिंग न्यूज

खैरागढ़ ब्रेकिंग. "मौत का पार्सल: पुराने आशिक ने भेजा 'स्पीकर बम' , पति को बनाना चाहता था निशाना – YouTube से सीखी थी बम बनाने की कला"

BY साकेत श्रीवास्तव16-08-2025
खैरागढ़ में विकास का महापर्व — मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी 611 करोड़ की सौगात

खैरागढ़

खैरागढ़ में विकास का महापर्व — मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी 611 करोड़ की सौगात

BY साकेत श्रीवास्तव13-08-2025
खैरागढ़ ब्रेकिंग. मानसिक रोगी की दर्दनाक मौत: बंद कार में घुसा, 24 घंटे बाद मिला शव

खैरागढ़

खैरागढ़ ब्रेकिंग. मानसिक रोगी की दर्दनाक मौत: बंद कार में घुसा, 24 घंटे बाद मिला शव

BY साकेत श्रीवास्तव11-08-2025

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE