Breaking News
खैरागढ़
खैरागढ़. राजीव चौक में भाजयुमो का विरोध प्रदर्शन, सनातन विरोध के आरोप में भूपेश बघेल का पुतला दहन

साकेत श्रीवास्तव
28-12-2025 06:36 PM

खबरों का प्रहरी न्यूज. राजीव चौक में भाजयुमो का विरोध प्रदर्शन, सनातन विरोध के आरोप में भूपेश बघेल का पुतला दहन

खैरागढ़. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा कथावाचक पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को लेकर दिए गए बयान के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने सोमवार को प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन किया। इसी क्रम में केसीजी जिला भाजयुमो ने जिला मुख्यालय खैरागढ़ के राजीव चौक में भूपेश बघेल का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “भूपेश बघेल मुर्दाबाद” और “कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद” के नारे लगाए।

प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो नेताओं ने कांग्रेस पर सनातन धर्म और साधु-संतों के अपमान का आरोप लगाया। जिला भाजयुमो उपाध्यक्ष ऋषभ सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कई कांग्रेसी नेता लगातार सनातन पर प्रहार करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा और पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के विरोध से यह स्पष्ट होता है कि कांग्रेस नेतृत्व योजनाबद्ध तरीके से धार्मिक आस्थाओं को निशाना बना रहा है। रामसेतु और भगवान श्रीराम को काल्पनिक बताने के पुराने बयानों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण के बाद भी गांधी परिवार का दर्शन न करना कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है।
भाजपा जिला महामंत्री शशांक ताम्रकार ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने लगातार समाज के मान-बिंदुओं और साधु-संतों का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि पं. प्रदीप मिश्रा के प्रवचनों और शिव-भक्ति से गांव-गांव में जनजागरण हुआ है, वहीं पं. धीरेन्द्र शास्त्री सनातन चेतना को जागृत करने का कार्य कर रहे हैं। ताम्रकार ने आरोप लगाया कि धर्मांतरण कराने वालों को संरक्षण देने वाले लोगों को सनातन और संतों पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार नहीं है।
पुतला दहन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती के चलते कार्यकर्ताओं को पुतला दहन में कुछ देर मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान पुलिस और भाजयुमो कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झूमाझटकी की स्थिति भी बनी, हालांकि हालात पर शीघ्र नियंत्रण पा लिया गया।
प्रदर्शन में जिला भाजयुमो उपाध्यक्ष ऋषभ सिंह, जिला भाजपा महामंत्री शशांक ताम्रकार, आलोक श्रीवास सहित शैलेन्द्र त्रिपाठी, लखन लाल साहू, अनिल अग्रवाल, अजय जैन, संजय शर्मा, विनय चोपड़ा, मंजीत सिंह, चंदन गिरी गोस्वामी, अनीश सिंह, नंद चंद्राकर, गिरधारी दुबे, महेश गिरी गोस्वांक समेत बड़ी संख्या में भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Comments (0)
क्राइम
खैरागढ़. करमतरा में खुलेआम जान से मारने की धमकी से दहशत, पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया
BY साकेत श्रीवास्तव • 26-12-2025

ब्रेकिंग न्यूज
खैरागढ़ ब्रेकिंग. थप्पड़ से शुरू हुआ विवाद, गोली पर खत्म हुआ—घाघरा कैंप हत्या मामले में पुलिस का खुलासा
BY साकेत श्रीवास्तव • 22-12-2025

खैरागढ़
धर्मांतरण के विरोध में 24 दिसंबर को ‘छत्तीसगढ़ बंद’, खैरागढ़ के व्यापारी संगठनों का पूर्ण समर्थन
BY साकेत श्रीवास्तव • 23-12-2025

राजनीति
खैरागढ़. कांग्रेस स्थापना दिवस पर खैरागढ़ में शक्ति प्रदर्शन, तिरंगा फहराकर संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प
BY साकेत श्रीवास्तव • 28-12-2025

खैरागढ़
खैरागढ़. ‘मोदी की गारंटी’ के अमल की मांग, बैठक के बाद कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की तीन दिवसीय हड़ताल की रूपरेखा तय
BY साकेत श्रीवास्तव • 28-12-2025




