राजनीति

खैरागढ़. कांग्रेस स्थापना दिवस पर खैरागढ़ में शक्ति प्रदर्शन, तिरंगा फहराकर संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प

साकेत श्रीवास्तव

28-12-2025 09:28 PM

खबरों का प्रहरी न्यूज. कांग्रेस स्थापना दिवस पर खैरागढ़ में शक्ति प्रदर्शन, तिरंगा फहराकर संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प


खैरागढ़. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 141वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय खैरागढ़ स्थित क्षत्रिय भवन में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत तिरंगा फहराने, राष्ट्रगान और वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुई। इसके पश्चात स्वतंत्रता संग्राम के महापुरुषों के छायाचित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कोमल साहू ने कहा कि कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि देश की आज़ादी, संविधान और लोकतंत्र की मजबूत आधारशिला रही है। उन्होंने कहा कि 141 वर्षों का कांग्रेस का इतिहास त्याग, बलिदान और जनसेवा से जुड़ा है। आज जब लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने के प्रयास हो रहे हैं, तब कांग्रेस ही गरीबों, किसानों, आदिवासियों, मजदूरों और युवाओं की सशक्त आवाज बनकर खड़ी है। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष तेज करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर केंद्रीय सरकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष नवाज खान ने कांग्रेस के ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश को आज़ादी दिलाने में कांग्रेस की निर्णायक भूमिका रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार आदिवासियों और किसानों के हितों के खिलाफ काम कर रही है, जिसे कांग्रेस स्वीकार नहीं करेगी।

कार्यक्रम के दौरान खैरागढ़ विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा की अनुपस्थिति चर्चा का विषय रही, हालांकि कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाते हुए कांग्रेस की विचारधारा और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया।

साकेत श्रीवास्तव

Comments (0)

Trending News

क्राइम

खैरागढ़. करमतरा में खुलेआम जान से मारने की धमकी से दहशत, पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया

BY साकेत श्रीवास्तव26-12-2025
खैरागढ़ ब्रेकिंग. थप्पड़ से शुरू हुआ विवाद, गोली पर खत्म हुआ—घाघरा कैंप हत्या मामले में पुलिस का खुलासा

ब्रेकिंग न्यूज

खैरागढ़ ब्रेकिंग. थप्पड़ से शुरू हुआ विवाद, गोली पर खत्म हुआ—घाघरा कैंप हत्या मामले में पुलिस का खुलासा

BY साकेत श्रीवास्तव22-12-2025
धर्मांतरण के विरोध में 24 दिसंबर को ‘छत्तीसगढ़ बंद’, खैरागढ़ के व्यापारी संगठनों का पूर्ण समर्थन

खैरागढ़

धर्मांतरण के विरोध में 24 दिसंबर को ‘छत्तीसगढ़ बंद’, खैरागढ़ के व्यापारी संगठनों का पूर्ण समर्थन

BY साकेत श्रीवास्तव23-12-2025

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE