Breaking News
खैरागढ़
खैरागढ़. मंदराकुही में विधायक यशोदा वर्मा ने फहराया तिरंगा, मेरिट छात्रों को हवाई जहाज से कोणार्क ले जाने का किया वादा

साकेत श्रीवास्तव
15-08-2025 04:05 PM

खबरों का प्रहरी न्यूज. मंदराकुही में विधायक यशोदा वर्मा ने फहराया तिरंगा, विकास कार्यों की घोषणाएं
खैरागढ़. 79वें स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम मंदराकुही के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल प्रांगण में तिरंगा फहराते हुए विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा ने देशभक्ति का संदेश दिया। इस अवसर पर ग्राम की प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और हायर सेकेंडरी शालाओं ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम आयोजित किया।
समारोह की अध्यक्षता शाला विकास समिति अध्यक्ष बेदराम वर्मा ने की, जबकि सरपंच सकून बाई पटवा, पूर्व जनपद सदस्य संदीप सिंह, नीलाम्बर वर्मा, पुकराम सिन्हा और पूर्व सरपंच उत्तम सिन्हा विशिष्ट अतिथि रहे। विधायक वर्मा ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान का स्मरण करते हुए बच्चों को शिक्षा के महत्व पर जोर दिया।
उन्होंने मेरिट लिस्ट में स्थान पाने वाले छात्रों को सम्मानित किया और घोषणा की कि अगले वर्ष 10वीं और 12वीं में मेरिट लाने वाले विद्यार्थियों को वे हवाई जहाज से कोणार्क सूर्य मंदिर की सैर कराएंगी। स्कूल और ग्राम पंचायत की मांग पर उन्होंने प्रार्थना शेड निर्माण हेतु ₹10 लाख, यात्री प्रतीक्षालय के लिए ₹5 लाख और गली कंक्रीटीकरण के लिए ₹5 लाख की घोषणा की।
कार्यक्रम में सागर सिंह बैस, धनवा वर्मा, धीरेंद्र सिंह, रमेश सिंह बैस, अजेय पटवा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Comments (0)
खैरागढ़
खैरागढ़. "विक्रांत सिंह ने दिया आमंत्रण, अस्पताल-कलेक्ट्रेट भवन समेत कई योजनाओं का लोकार्पण करेंगे सीएम साय"
BY साकेत श्रीवास्तव • 10-08-2025

ब्रेकिंग न्यूज
13 अगस्त को खैरागढ़ आएंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जिला भाजपा कार्यालय के लोकार्पण सहित कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
BY साकेत श्रीवास्तव • 08-08-2025

खैरागढ़
खैरागढ़ में विकास का महापर्व — मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी 611 करोड़ की सौगात
BY साकेत श्रीवास्तव • 13-08-2025

खैरागढ़
खैरागढ़. मंदराकुही में विधायक यशोदा वर्मा ने फहराया तिरंगा, मेरिट छात्रों को हवाई जहाज से कोणार्क ले जाने का किया वादा
BY साकेत श्रीवास्तव • 15-08-2025

खैरागढ़
खैरागढ़. ऐतिहासिक फतेह मैदान में स्वतंत्रता दिवस का जश्न, मुख्य अतिथि देवेंद्र प्रताप बोले— फिर परवान चढ़े प्रख्यात खैरागढ़ महोत्सव, यहीं से मिलती है देश को सांस्कृतिक ऊर्जा
BY साकेत श्रीवास्तव • 15-08-2025
