खैरागढ़

खैरागढ़. आजादी के जश्न में बदइंतजामी का दाग — जिले का मुख्य मैदान दलदल में तब्दील

साकेत श्रीवास्तव

15-08-2025 08:52 AM

खबरों का प्रहरी न्यूज. आजादी के जश्न में बदइंतजामी का दाग — जिले का मुख्य मैदान दलदल में तब्दील

खैरागढ़. आज स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए जिले का मुख्य समारोह ऐतिहासिक राजा फतेह सिंह खेल मैदान में हो रहा है, लेकिन यह मैदान इस समय कीचड़ और पानी से भरा पड़ा है।

परेड रिहर्सल और तैयारी के दौरान पुलिस जवान, आईटीबीपी कमांडो, एनसीसी कैडेट और स्कूली बच्चे कीचड़ में फिसलते रहे। जूतों में चिपकती मिट्टी से परेड की लाइनें बिगड़ती रहीं और प्रतिभागियों को बार-बार संतुलन बनाना पड़ा।


खेल प्रेमियों और नागरिकों का कहना है कि बरसात में हर साल यह मैदान दलदल बन जाता है, लेकिन अब तक कोई स्थायी सुधार नहीं किया गया। जल निकासी शून्य है, सतह असमान है और किनारों पर कचरे व टूटी बोतलों के कांच जैसी खतरनाक चीजें पड़ी थीं, जिन्हें खिलाड़ियों ने खुद हटाते है।


आज कुछ ही देर में इसी कीचड़ से सने जिले के एकमात्र बड़े खेल मैदान में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। यह वही मैदान है जहां खेलकूद से लेकर राष्ट्रीय पर्व, सांस्कृतिक और प्रशासनिक सभी कार्यक्रम होते हैं, फिर भी इसकी हालत सुधारने को लेकर प्रशासन पूरी तरह लापरवाह है। थोड़ी सी बारिश में यह खेत जैसा हो जाता है।


जिले की शान माने जाने वाले इस ऐतिहासिक मैदान की यह दुर्दशा प्रशासनिक संवेदनहीनता का प्रमाण है। जनता की मांग है कि आज के समारोह के बाद ही तुरंत इस मैदान की पक्की जल निकासी, सतह की लेवलिंग और स्थायी सुधार की योजना बनाई जाए, ताकि अगली बार आज़ादी की परेड कीचड़ में नहीं, गर्व के साथ हो।

साकेत श्रीवास्तव

Comments (0)

Trending News

खैरागढ़

खैरागढ़. "विक्रांत सिंह ने दिया आमंत्रण, अस्पताल-कलेक्ट्रेट भवन समेत कई योजनाओं का लोकार्पण करेंगे सीएम साय"

BY साकेत श्रीवास्तव10-08-2025
13 अगस्त को खैरागढ़ आएंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जिला भाजपा कार्यालय के लोकार्पण सहित कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

ब्रेकिंग न्यूज

13 अगस्त को खैरागढ़ आएंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जिला भाजपा कार्यालय के लोकार्पण सहित कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

BY साकेत श्रीवास्तव08-08-2025
खैरागढ़ में विकास का महापर्व — मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी 611 करोड़ की सौगात

खैरागढ़

खैरागढ़ में विकास का महापर्व — मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी 611 करोड़ की सौगात

BY साकेत श्रीवास्तव13-08-2025

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE