Breaking News
खैरागढ़
खैरागढ़. "विक्रांत सिंह ने दिया आमंत्रण, अस्पताल-कलेक्ट्रेट भवन समेत कई योजनाओं का लोकार्पण करेंगे सीएम साय"

साकेत श्रीवास्तव
10-08-2025 03:05 PM

खबरों का प्रहरी न्यूज. "विक्रांत सिंह ने दिया आमंत्रण, अस्पताल-कलेक्ट्रेट भवन समेत कई योजनाओं का लोकार्पण करेंगे सीएम साय"
खैरागढ़. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 अगस्त को खैरागढ़ का दौरा करेंगे और इस दौरान कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं भूमिपूजन करेंगे। यह जानकारी जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने सीएम हाउस में मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद दी।
मुख्यमंत्री अपने दौरे में नवनिर्मित जिला भाजपा कार्यालय का उद्घाटन, देवारीभाठ में डीपीआरसी भवन का लोकार्पण, जिला अस्पताल एवं कलेक्ट्रेट भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन सहित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
तैयारियों में तेजी
सीएम के आगमन की पुष्टि होते ही प्रशासन और पार्टी स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था, मंच निर्माण, स्थल सजावट और जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन सतर्कता से काम कर रहा है।
विक्रांत सिंह कर रहे समन्वय
जिपं. उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह दौरा खैरागढ़ के लिए ऐतिहासिक होगा। कार्यक्रमों की सफलता के लिए वे लगातार पार्टी पदाधिकारियों और अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं।
विकासपरक बैठक में रखे गए प्रस्ताव
विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, विक्रांत सिंह ने हाल ही में कलेक्टर और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले के समग्र विकास पर चर्चा की।
गंडई : नवोदय विद्यालय, नया आईटीआई और लाइवलीहुड कॉलेज की स्थापना पर विचार।
छुईखदान : कृषि विज्ञान केंद्र, जल संसाधन विभाग कार्यालय, पान उद्योग केंद्र और टमाटर प्रोसेसिंग यूनिट का प्रस्ताव।
अन्य क्षेत्र : बकरकट्टा–साल्हेवारा में ट्राइबल ट्रेनिंग सेंटर, पैलीमेटा में पर्यटन विस्तार, भंडारपुर–मुढ़ीपार में कॉलेज, खैरागढ़ में ऑडिटोरियम, बायपास, नालंदा परिसर और मल्टीस्पोर्ट स्टेडियम का निर्माण प्रस्तावित।
मुख्यमंत्री का यह दौरा न केवल प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा, बल्कि जिले में बुनियादी ढांचे और रोजगारपरक परियोजनाओं के लिए भी नई दिशा तय करेगा।
Comments (0)
खैरागढ़
खैरागढ़. खपरी दरबार के ग्रामीणों का ऐतिहासिक फैसला: पूर्ण शराबबंदी लागू, 14 सदस्यीय निगरानी समिति गठित – नियम तोड़ने पर जुर्माना, बहिष्कार और थाने तक कार्यवाही
BY साकेत श्रीवास्तव • 05-08-2025

ब्रेकिंग न्यूज
13 अगस्त को खैरागढ़ आएंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जिला भाजपा कार्यालय के लोकार्पण सहित कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
BY साकेत श्रीवास्तव • 08-08-2025

खैरागढ़
खैरागढ़. "विक्रांत सिंह ने दिया आमंत्रण, अस्पताल-कलेक्ट्रेट भवन समेत कई योजनाओं का लोकार्पण करेंगे सीएम साय"
BY साकेत श्रीवास्तव • 10-08-2025

खैरागढ़
खैरागढ़. शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग, एबीवीपी ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन दी आंदोलन की चेतावनी
BY साकेत श्रीवास्तव • 11-08-2025

खैरागढ़
खैरागढ़/छुईखदान. सीईओ की लगातार अनुपस्थिति से पंचायतों में विकास कार्य ठप, सरपंच संघ ने कलेक्टर को सौंपी शिकायत
BY साकेत श्रीवास्तव • 11-08-2025
