Breaking News
खैरागढ़
खैरागढ़. अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, हे राम ट्रेडर्स अरचेडबरी सहित अन्य व्यापारियों से 449 क्विंटल धान जप्त

साकेत श्रीवास्तव
25-12-2025 09:40 PM

खबरों का प्रहरी न्यूज. अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, हे राम ट्रेडर्स अरचेडबरी सहित अन्य व्यापारियों से 449 क्विंटल धान जप्त
खैरागढ़. जिले में मंडी अधिनियम के कड़ाई से पालन को सुनिश्चित करने कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा अवैध धान भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में राजस्व विभाग, खाद्य विभाग, कृषि उपज मंडी प्रशासन तथा अन्य संबंधित विभागों की संयुक्त टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण कर बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 449 क्विंटल धान जप्त किया है।

प्रशासनिक जांच के दौरान ग्राम अरचेडबरी स्थित थोक व्यापारी हे राम ट्रेडर्स के प्रतिष्ठान में मंडी अधिनियम का उल्लंघन पाए जाने पर 80 क्विंटल धान जप्त किया गया। बताया गया कि उक्त व्यापारी के खिलाफ लंबे समय से अवैध धान भंडारण को लेकर शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। पत्रकारों द्वारा भी वीडियो साक्ष्य के साथ अपर कलेक्टर एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों को शिकायत दी गई थी, जिसके बाद से प्रशासन सतत निगरानी बनाए हुए था।

इसी प्रकार खैरागढ़ स्थित जैन कुंदल मल कमलेश थोक व्यापारी के मंडी परिसर से वाहन क्रमांक CG 08 AW 6385 के माध्यम से परिवहन किए जा रहे 100 क्विंटल धान को जप्त कर वैधानिक कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त उसी व्यापारी द्वारा वाहन क्रमांक MH AK 7720 में लोड 100 क्विंटल धान को भी मंडी अधिनियम के तहत जप्त किया गया।
वहीं खैरागढ़ के सम्यक ट्रेडर्स (नेमीचंद चोपड़ा) के वाहन क्रमांक CG 15 DP 7531 से 140 क्विंटल धान जप्त कर मंडी अधिनियम 1972 के अंतर्गत कार्रवाई की गई। इसके अलावा तहसील साल्हेवारा अंतर्गत पोड़ी–साल्हेवारा मोड़ के पास वाहन क्रमांक CG 08 AJ 7363 से अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे 29 क्विंटल धान को जप्त कर पिकअप वाहन को थाना साल्हेवारा के सुपुर्द किया गया।
मंडी प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कलेक्टर के निर्देशानुसार बिना पंजीयन, बिना अनुमति अथवा नियमों का उल्लंघन कर किए जा रहे धान के अवैध भंडारण, परिवहन एवं व्यापार के मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप है और वैधानिक व्यापार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
Comments (0)
क्राइम
खैरागढ़. करमतरा में खुलेआम जान से मारने की धमकी से दहशत, पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया
BY साकेत श्रीवास्तव • 26-12-2025

ब्रेकिंग न्यूज
खैरागढ़ ब्रेकिंग. थप्पड़ से शुरू हुआ विवाद, गोली पर खत्म हुआ—घाघरा कैंप हत्या मामले में पुलिस का खुलासा
BY साकेत श्रीवास्तव • 22-12-2025

खैरागढ़
धर्मांतरण के विरोध में 24 दिसंबर को ‘छत्तीसगढ़ बंद’, खैरागढ़ के व्यापारी संगठनों का पूर्ण समर्थन
BY साकेत श्रीवास्तव • 23-12-2025

राजनीति
खैरागढ़. कांग्रेस स्थापना दिवस पर खैरागढ़ में शक्ति प्रदर्शन, तिरंगा फहराकर संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प
BY साकेत श्रीवास्तव • 28-12-2025

खैरागढ़
खैरागढ़. ‘मोदी की गारंटी’ के अमल की मांग, बैठक के बाद कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की तीन दिवसीय हड़ताल की रूपरेखा तय
BY साकेत श्रीवास्तव • 28-12-2025




