Breaking News
खैरागढ़
अटल जयंती पर खैरागढ़ को मिलेगा अटल परिसर का तोहफा, मुख्यमंत्री सहित दिग्गज नेता वर्चुअल रूप से होंगे शामिल

साकेत श्रीवास्तव
24-12-2025 09:43 PM

खबरों का प्रहरी न्यूज. अटल जयंती पर खैरागढ़ को मिलेगा अटल परिसर का तोहफा, मुख्यमंत्री सहित दिग्गज नेता वर्चुअल रूप से होंगे शामिल
खैरागढ़. नगर पालिका क्षेत्र में अटल उद्यान के समीप निर्मित अटल परिसर का लोकार्पण 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर किया जाएगा। इस अवसर को नगर, जिला और प्रदेश स्तर पर विशेष महत्व का माना जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव सहित अन्य विशिष्ट अतिथि वर्चुअल माध्यम से शामिल होंगे।
नगर पालिका प्रशासन के अनुसार अटल परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। यह परिसर न केवल अटल जी के विचारों और उनके राष्ट्रनिर्माण में दिए गए योगदान को जनमानस तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा, बल्कि भविष्य में यह शहरवासियों के लिए सामाजिक, सांस्कृतिक एवं वैचारिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र भी होगा। परिसर को इस तरह विकसित किया गया है कि यहां नागरिकों को प्रेरणा, स्मरण और संवाद का एक स्थायी स्थल मिल सके।
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा “अटल परिसर निर्माण योजना” के अंतर्गत प्रदेश के समस्त नगरीय निकायों में अटल परिसरों का निर्माण कराया जा रहा है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के कुल 115 नगरीय निकायों में निर्मित अटल परिसरों का 25 दिसंबर को एक साथ वर्चुअल रूप से लोकार्पण किया जाएगा। खैरागढ़ का अटल परिसर भी इस राज्यव्यापी आयोजन का हिस्सा होगा।
कार्यक्रम को लेकर नगर पालिका एवं जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। आयोजन स्थल पर सांसद संतोष पांडे, विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष गिरजा नंद चंद्राकर सहित नगर पालिका के समस्त पार्षद व नगरवासी उपस्थित रहेंगे।
Comments (0)
क्राइम
खैरागढ़. करमतरा में खुलेआम जान से मारने की धमकी से दहशत, पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया
BY साकेत श्रीवास्तव • 26-12-2025

ब्रेकिंग न्यूज
खैरागढ़ ब्रेकिंग. थप्पड़ से शुरू हुआ विवाद, गोली पर खत्म हुआ—घाघरा कैंप हत्या मामले में पुलिस का खुलासा
BY साकेत श्रीवास्तव • 22-12-2025

खैरागढ़
धर्मांतरण के विरोध में 24 दिसंबर को ‘छत्तीसगढ़ बंद’, खैरागढ़ के व्यापारी संगठनों का पूर्ण समर्थन
BY साकेत श्रीवास्तव • 23-12-2025

राजनीति
खैरागढ़. कांग्रेस स्थापना दिवस पर खैरागढ़ में शक्ति प्रदर्शन, तिरंगा फहराकर संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प
BY साकेत श्रीवास्तव • 28-12-2025

खैरागढ़
खैरागढ़. ‘मोदी की गारंटी’ के अमल की मांग, बैठक के बाद कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की तीन दिवसीय हड़ताल की रूपरेखा तय
BY साकेत श्रीवास्तव • 28-12-2025




