Breaking News
खैरागढ़
खैरागढ़ में विकास का महापर्व — मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी 611 करोड़ की सौगात

साकेत श्रीवास्तव
13-08-2025 07:05 PM

खबरों का प्रहरी न्यूज. खैरागढ़ में विकास का महापर्व — मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी 611 करोड़ की सौगात
00 हजारों की भीड़, गगनभेदी नारे और घोषणाओं की झड़ी से गूंजा नया जिला
खैरागढ़. 13 अगस्त को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला सचमुच विकास के रंग में रंगा नजर आया। मौका था मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के ऐतिहासिक दौरे का, जहां वे 611 करोड़ 21 लाख रुपये की सौगात लेकर पहुंचे।
सीएम विष्णुदेव साय का काफिला सबसे पहले नवीन भाजपा जिला कार्यालय पहुंचा, जहां उन्होंने ध्वजारोहण कर नए कार्यालय का लोकार्पण किया इस मौके पर उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव, प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन, सांसद संतोष पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका ताम्रकार और उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।
इसके बाद वे विकास कार्यों के भूमिपूजन व लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे जहां उन्होंने देवारीभाठ में डीपीआरसी भवन के लोकार्पण और जिला अस्पताल व कलेक्ट्रेट भवन निर्माण सहित कई परियोजनाओं का भूमिपूजन किया।
मंच से मुख्यमंत्री ने एक-एक कर कई बड़ी घोषणाएं कीं —
- छुईखदान में पानी टंकी, स्किल डेवलपमेंट सेंटर और पान कैफे
- खैरागढ़ में 500 सीटर ऑडिटोरियम
- पैलीमेटा बांध का सौंदर्यीकरण और पर्यटन विकास
- मुढ़ीपार कॉलेज को बजट में शामिल करना
भाजपा युवा मोर्चा ने कार्यक्रम स्थल से भाजपा कार्यालय तक विशाल बाइक रैली निकालकर माहौल को और जोशीला बना दिया। रास्तेभर “भारत माता की जय” और “भाजपा जिंदाबाद” के नारे गूंजते रहे।
मुख्यमंत्री ने मंच से वादा किया — “नया जिला बना है, निश्चित रूप से यहां तेजी से विकास दिखेगा। भूमि पूजन और लोकार्पण दोनों तरह के काम हो रहे हैं, और आने वाले समय में और भी योजनाओं की घोषणा की जाएगी। इस जिले को संवारने का काम हमारी प्राथमिकता है।”
मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह रहा, और हजारों की संख्या में लोग विकास की इस सौगात के साक्षी बने।
Comments (0)
खैरागढ़
खैरागढ़. "विक्रांत सिंह ने दिया आमंत्रण, अस्पताल-कलेक्ट्रेट भवन समेत कई योजनाओं का लोकार्पण करेंगे सीएम साय"
BY साकेत श्रीवास्तव • 10-08-2025

खैरागढ़
खैरागढ़ में विकास का महापर्व — मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी 611 करोड़ की सौगात
BY साकेत श्रीवास्तव • 13-08-2025

खैरागढ़
खैरागढ़ ब्रेकिंग. मानसिक रोगी की दर्दनाक मौत: बंद कार में घुसा, 24 घंटे बाद मिला शव
BY साकेत श्रीवास्तव • 11-08-2025

खैरागढ़
खैरागढ़. मंदराकुही में विधायक यशोदा वर्मा ने फहराया तिरंगा, मेरिट छात्रों को हवाई जहाज से कोणार्क ले जाने का किया वादा
BY साकेत श्रीवास्तव • 15-08-2025

खैरागढ़
खैरागढ़. ऐतिहासिक फतेह मैदान में स्वतंत्रता दिवस का जश्न, मुख्य अतिथि देवेंद्र प्रताप बोले— फिर परवान चढ़े प्रख्यात खैरागढ़ महोत्सव, यहीं से मिलती है देश को सांस्कृतिक ऊर्जा
BY साकेत श्रीवास्तव • 15-08-2025
