Breaking News
खैरागढ़
खैरागढ़. भारत माता की जय के नारों से गूंजा खैरागढ़, प्रशासन ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

साकेत श्रीवास्तव
12-08-2025 11:27 PM

खबरों का प्रहरी न्यूज. भारत माता की जय के नारों से गूंजा खैरागढ़, प्रशासन ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
00 कलेक्टर ने लोगों से हर-घर तिरंगा अभियान में जुड़ने की अपील की
खैरागढ़. 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय खैरागढ़ में जिला प्रशासन की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। देशभक्ति के माहौल में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से शहर की गलियां गूंज उठीं।
यात्रा का शुभारंभ राजा फतेह सिंह खेल मैदान से हुआ, जो अस्पताल चौक, गोलबाजार और जय स्तंभ चौक होते हुए अंबेडकर चौक पर संपन्न हुई।
इस अवसर पर कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल, पुलिस अधीक्षक लक्ष्य शर्मा, जिला पंचायत सीईओ प्रेम कुमार पटेल, अपर कलेक्टर सुरेंद्र ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर सुमन राज, एसडीएम टंकेश्वर प्रसाद साहू सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी और आमजन शामिल हुए।
कलेक्टर चंद्रवाल ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के तहत जिलेभर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें स्कूलों में रंगोली, चित्रकला और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं प्रमुख हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से “हर-घर तिरंगा” अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
Comments (0)
खैरागढ़
खैरागढ़ में विकास का महापर्व — मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी 611 करोड़ की सौगात
BY साकेत श्रीवास्तव • 13-08-2025

खैरागढ़
खैरागढ़. "विक्रांत सिंह ने दिया आमंत्रण, अस्पताल-कलेक्ट्रेट भवन समेत कई योजनाओं का लोकार्पण करेंगे सीएम साय"
BY साकेत श्रीवास्तव • 10-08-2025

खैरागढ़
खैरागढ़ ब्रेकिंग. मानसिक रोगी की दर्दनाक मौत: बंद कार में घुसा, 24 घंटे बाद मिला शव
BY साकेत श्रीवास्तव • 11-08-2025

खैरागढ़
खैरागढ़. मंदराकुही में विधायक यशोदा वर्मा ने फहराया तिरंगा, मेरिट छात्रों को हवाई जहाज से कोणार्क ले जाने का किया वादा
BY साकेत श्रीवास्तव • 15-08-2025

खैरागढ़
खैरागढ़. ऐतिहासिक फतेह मैदान में स्वतंत्रता दिवस का जश्न, मुख्य अतिथि देवेंद्र प्रताप बोले— फिर परवान चढ़े प्रख्यात खैरागढ़ महोत्सव, यहीं से मिलती है देश को सांस्कृतिक ऊर्जा
BY साकेत श्रीवास्तव • 15-08-2025
