Breaking News
खैरागढ़
खैरागढ़. स्वतंत्रता दौड़ में उमड़ा देशभक्ति का जज़्बा, नशामुक्त भारत का संकल्प भी लिया

साकेत श्रीवास्तव
14-08-2025 06:59 PM

खबरों का प्रहरी न्यूज. स्वतंत्रता दौड़ में उमड़ा देशभक्ति का जज़्बा, नशामुक्त भारत का संकल्प भी लिया
खैरागढ़. स्वतंत्रता दिवस के 79वें वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर गुरुवार को राजा फतेह सिंह खेल मैदान में जिला प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता दौड़ 2025 का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल, अपर कलेक्टर सुरेन्द्र ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ प्रेम कुमार पटेल, संयुक्त कलेक्टर सुमन राज सहित जिले के समस्त अधिकारी-कर्मचारी और स्कूली बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत में कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने उपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को नशामुक्त भारत अभियान के 5वीं वर्षगांठ पर देश को नशा मुक्त बनाने के लिए पूर्ण प्रयास करने की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण के बाद कलेक्टर चंद्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर स्वतंत्रता दौड़ को रवाना किया। तिरंगा हाथों में लिए स्कूली बच्चों और युवाओं के जोश से शहर की सड़कों पर देशभक्ति का रंग बिखर गया। दौड़ अस्पताल चौक, गोल बाजार, जय स्तंभ चौक से होती हुई पुनः फतेह मैदान में समाप्त हुई।
इस मौके पर कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि देश के प्रति जिम्मेदारी निभाने का अवसर है। वहीं, नशामुक्त भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान भी किया गया।
Comments (0)
खैरागढ़
खैरागढ़ में विकास का महापर्व — मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी 611 करोड़ की सौगात
BY साकेत श्रीवास्तव • 13-08-2025

खैरागढ़
खैरागढ़. "विक्रांत सिंह ने दिया आमंत्रण, अस्पताल-कलेक्ट्रेट भवन समेत कई योजनाओं का लोकार्पण करेंगे सीएम साय"
BY साकेत श्रीवास्तव • 10-08-2025

खैरागढ़
खैरागढ़ ब्रेकिंग. मानसिक रोगी की दर्दनाक मौत: बंद कार में घुसा, 24 घंटे बाद मिला शव
BY साकेत श्रीवास्तव • 11-08-2025

खैरागढ़
खैरागढ़-छुईंखदान-गंडई जिले का ‘हमर सुग्घर जिला’ थीम सॉंग लॉन्च, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया विमोचन
BY साकेत श्रीवास्तव • 16-08-2025

खैरागढ़
खैरागढ़. मंदराकुही में विधायक यशोदा वर्मा ने फहराया तिरंगा, मेरिट छात्रों को हवाई जहाज से कोणार्क ले जाने का किया वादा
BY साकेत श्रीवास्तव • 15-08-2025
