Breaking News
खैरागढ़
खैरागढ़. वीर शहीदों को नमन करते हुए इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

साकेत श्रीवास्तव
16-08-2025 10:03 PM

खबरों का प्रहरी न्यूज. वीर शहीदों को नमन करते हुए इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस
खैरागढ़. देश के वीर शहीदों की शहादत को स्मरण करते हुए इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में 79वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कुलपति प्रो. (डॉ.) लवली शर्मा ने सर्वप्रथम विश्वविद्यालय के संस्थापक राजा वीरेन्द्र बहादुर सिंह, रानी पद्मावती देवी और राजकुमारी इंदिरा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इसके बाद ध्वजारोहण कर आकाश में गुब्बारे छोड़े गए। राष्ट्रगान के पश्चात विश्वविद्यालय परिवार के प्रतिनिधियों ने कुलपति का स्वागत किया।
शहीदों के बलिदान को किया स्मरण
संबोधन में कुलपति ने कहा कि 1857 की क्रांति से लेकर स्वतंत्रता की अंतिम लड़ाई तक असंख्य वीरों ने सर्वोच्च बलिदान दिया। दासता मृत्यु से भी अधिक पीड़ादायी थी, इसीलिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर किया। गांधी, चन्द्रशेखर आजाद, भगत सिंह, सुभाषचन्द्र बोस सहित अनगिनत वीरों की वजह से आज हम स्वतंत्र देश में सांस ले रहे हैं। स्वतंत्रता केवल अंग्रेजी शासन से मुक्ति नहीं, बल्कि एक नए भारत के निर्माण का संकल्प था। आजादी के 78 वर्षों में भारत ने कृषि, विज्ञान, शिक्षा, प्रौद्योगिकी और खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं, लेकिन अभी बहुत कार्य बाकी है। हर नागरिक को जिम्मेदार होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।
विश्वविद्यालय में नवाचार और प्रगति
कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय में नवाचार अंतर्गत 10 दिवसीय ग्रीष्मकालीन कलात्मक शिविर आयोजित किया गया। साथ ही गोरखपुर विश्वविद्यालय, भारतखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय लखनऊ, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी अंतरराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर सहित विभिन्न संस्थानों के साथ एमओयू किए गए हैं। इससे भारतीय कला और संस्कृति के विस्तार को नई दिशा मिलेगी। इस सत्र से विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 भी लागू की जा चुकी है।
कार्यक्रम के अंत में संगीत संकाय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों की मनोहारी प्रस्तुतियां दीं। संचालन लोकसंगीत एवं कला संकाय के अधिष्ठाता प्रो. राजन यादव ने किया। इस अवसर पर सभी अधिष्ठाता, शिक्षक, संगतकार, कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
फतेह मैदान में भी दी प्रस्तुति
जिला मुख्यालय के राजा फतेह सिंह खेल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में विश्वविद्यालय के लोकसंगीत विभाग के विद्यार्थियों ने मनमोहक लोकनृत्य प्रस्तुत किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उन्हें मंच से अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
Comments (0)
ब्रेकिंग न्यूज
खैरागढ़ ब्रेकिंग. "मौत का पार्सल: पुराने आशिक ने भेजा 'स्पीकर बम' , पति को बनाना चाहता था निशाना – YouTube से सीखी थी बम बनाने की कला"
BY साकेत श्रीवास्तव • 16-08-2025

खैरागढ़
खैरागढ़ में विकास का महापर्व — मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी 611 करोड़ की सौगात
BY साकेत श्रीवास्तव • 13-08-2025

खैरागढ़
खैरागढ़. "विक्रांत सिंह ने दिया आमंत्रण, अस्पताल-कलेक्ट्रेट भवन समेत कई योजनाओं का लोकार्पण करेंगे सीएम साय"
BY साकेत श्रीवास्तव • 10-08-2025

खैरागढ़
खैरागढ़. वीर शहीदों को नमन करते हुए इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस
BY साकेत श्रीवास्तव • 16-08-2025

खैरागढ़
खैरागढ़. अटल जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, जननायक को किया नमन
BY साकेत श्रीवास्तव • 16-08-2025
