खैरागढ़

खैरागढ़. 2 साल बाद भी नहीं सुलझी समस्या, खैरबना के किसान अब तक बीमा लाभ से वंचित — कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

साकेत श्रीवास्तव

11-08-2025 03:11 PM

खबरों का प्रहरी न्यूज. 2 साल बाद भी नहीं सुलझी समस्या, खैरबना के किसान अब तक बीमा लाभ से वंचित — कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, जल्द निराकरण न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी


खैरागढ़. ग्राम पंचायत बरबसपुर के आश्रित ग्राम खैरबना के किसानों ने रबी फसल बीमा योजना में अपने नाम शामिल न होने, भूमि अभिलेखों में त्रुटि और अधिकारियों की लापरवाही के खिलाफ कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने कहा कि लंबे समय से समस्याएं बनी हुई हैं, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ।


बीमा सूची से बाहर

किसानों के अनुसार वर्ष 2024-25 के रबी फसल बीमा हेतु बनी सूची में खैरबना गांव के किसानों के नाम शामिल ही नहीं किए गए, जबकि अन्य गांवों के किसानों के नाम दर्ज हैं। इससे वे बीमा लाभ से वंचित हैं।


भूमि रिकॉर्ड में गड़बड़ी

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दो-तीन वर्षों से भू-अभिलेख बी-1 और खसरा बी-2 में उनके नाम के स्थान पर अन्य नाम दर्ज हैं, जिससे उन्हें कई योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।


त्रुटि सुधार भी अटका

किसानों ने बताया कि वर्ष 2023 में त्रुटि सुधार के लिए आवेदन दिया गया था, जिसे तत्कालीन अधिकारी ने स्वीकार किया था, लेकिन अब तक सुधार नहीं किया गया। उन्होंने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।


आंदोलन की चेतावनी

किसानों ने साफ कहा कि यदि सात दिनों के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करेंगे और इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

साकेत श्रीवास्तव

Comments (0)

Trending News

खैरागढ़

खैरागढ़. खपरी दरबार के ग्रामीणों का ऐतिहासिक फैसला: पूर्ण शराबबंदी लागू, 14 सदस्यीय निगरानी समिति गठित – नियम तोड़ने पर जुर्माना, बहिष्कार और थाने तक कार्यवाही

BY साकेत श्रीवास्तव05-08-2025
13 अगस्त को खैरागढ़ आएंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जिला भाजपा कार्यालय के लोकार्पण सहित कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

ब्रेकिंग न्यूज

13 अगस्त को खैरागढ़ आएंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जिला भाजपा कार्यालय के लोकार्पण सहित कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

BY साकेत श्रीवास्तव08-08-2025
खैरागढ़ ब्रेकिंग. कर्तव्य पथ पर अंतिम सफर: डिप्टी रेंजर सुनील सिंह की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

ब्रेकिंग न्यूज

खैरागढ़ ब्रेकिंग. कर्तव्य पथ पर अंतिम सफर: डिप्टी रेंजर सुनील सिंह की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

BY साकेत श्रीवास्तव05-08-2025

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE