खैरागढ़. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा और राष्ट्र समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक माह का सेवा संकल्प अभियान चलाएगी। अभियान की तैयारियों को लेकर खैरागढ़ जिला भाजपा कार्यालय में एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अभियान की रूपरेखा और कार्यक्रमों को लेकर रणनीति तैयार की।
कार्यशाला में मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं दुर्ग संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही रहे। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एवं जिला प्रभारी नलिनीश ठोकने, अभियान के जिला संयोजक एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, पूर्व विधायक कोमल जंघेल, जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. बिशेसर साहू तथा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य घम्मन साहू विशेष रूप से मौजूद रहे।
इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होगा मोदी का कार्यकाल : पाणिग्रही
मुख्य अतिथि जगन्नाथ पाणिग्रही ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शासन और संगठन के माध्यम से देश की सेवा करते हुए 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस दौरान उन्होंने बिना थके राष्ट्र के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं। आने वाले समय में जब देश का इतिहास लिखा जाएगा, तब नरेंद्र मोदी का कार्यकाल स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिन से शुरू होने वाले अभियान को औपचारिकता न मानें, बल्कि पूरी सहभागिता के साथ सफल बनाएं। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना और शौचालय निर्माण जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए समाज के सभी वर्गों को अभियान से जोड़ने पर जोर दिया।
हर घर तक पहुंचकर विकसित भारत के संकल्प को दें गति : ठोकने
जिला भाजपा प्रभारी नलिनीश ठोकने ने कहा कि देश में विकसित भारत के निर्माण को लेकर सकारात्मक माहौल है। एक माह के अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं को हर वर्ग और हर घर तक पहुंचकर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा कार्यों का प्रचार-प्रसार करना है।
9 प्रमुख बिंदुओं पर होंगे कार्यक्रम : विक्रांत सिंह
अभियान के जिला संयोजक विक्रांत सिंह ने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान के तहत भाजपा द्वारा निर्धारित 9 प्रमुख बिंदुओं पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह अभियान सीधे तौर पर जनता से जुड़ने का माध्यम है। कार्यकर्ताओं से पूर्व के कार्यक्रमों की तरह इस अभियान को भी पूरी निष्ठा और भव्यता के साथ सफल बनाने की अपील की।
सेवा, स्वच्छता और जनजागरूकता पर रहेगा जोर
जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. बिशेसर साहू ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस से शुरू होने वाला यह सेवा अभियान पार्टी के समर्पित भाव को दर्शाता है। एक माह तक पूरे जिले में सेवा, स्वच्छता और जनजागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम का संचालन नवनीत जैन ने किया तथा आभार प्रदर्शन घम्मन साहू ने किया। इस अवसर पर शशांक ताम्रकार, अनिल अग्रवाल, आनंद सिन्हा, खम्हन ताम्रकार, नीलिमा गोस्वामी, जीवन देवांगन, डॉ. राजेश्री त्रिपाठी, राकेश ठाकुर, गिरजा चंद्राकर, आयश सिंह, मंजीत सिंह ठाकुर, भावेश कोचर, जीवन दास रात्रे, राजकुमार जंघेल, विनय चोपड़ा, कृष्णा वर्मा, दिनेश वर्मा, उमा चौबे, ज्योति जंघेल, अरुणा बनाफर, जैनेन्द्र जंघेल, विकेश गुप्ता, केशव चंदेल, ऋषि सिंह, भीखू हिरवानी, शैलेंद्र त्रिपाठी, देवकुमार सेन, गोरेलाल वर्मा, ज्ञान यादव, लीला साहू, आनंद पटेल, संतन साहू, महेश गिरी, अवध वर्मा, जंत्री साहू, बलराम जंघेल, रोशन चंद्राकर, लीला साहू, अनीश सिंह, अयूब सोलंकी, शत्रुहन साहू, भोज बंजारे, वन्दना टांडेकर, नीलम राजपूत, पन्ना मंडावी, अशोक साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


