Breaking News
खैरागढ़
खैरागढ़. जन्मदिन को सेवा दिवस में बदला: जिला भाजयुमो अध्यक्ष के जन्मदिवस पर सिविल अस्पताल में फल व कंबल वितरण

साकेत श्रीवास्तव
16-12-2025 09:21 PM

खबरों का प्रहरी न्यूज. जन्मदिन को सेवा दिवस में बदला: जिला भाजयुमो अध्यक्ष के जन्मदिवस पर सिविल अस्पताल में फल व कंबल वितरण
खैरागढ़. जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष आयश सिंह के जन्मदिन के अवसर पर बधाई देने वालों का दिनभर तांता लगा रहा। इस अवसर को औपचारिक समारोह तक सीमित न रखते हुए आयश सिंह ने इसे सेवा और संवेदनशीलता से जोड़ते हुए सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की।
जन्मदिन के मौके पर आयश सिंह के नेतृत्व में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सिविल अस्पताल पहुंचकर वहां भर्ती मरीजों से मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने मरीजों को फल वितरित किए तथा ठंड से बचाव के लिए कंबल भेंट किए। इस दौरान मरीजों की कुशलक्षेम पूछी गई और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। मरीजों और उनके परिजनों ने इस मानवीय पहल के लिए युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
इस सेवा कार्यक्रम में आलोक श्रीवास, जिला भाजयुमो उपाध्यक्ष ऋषभ सिंह, अर्जुन क्षत्रीय, शहर युवा मोर्चा अध्यक्ष अनीश सिंह, कोषाध्यक्ष मंजीत सिंह, प्रेम सागर गुप्ता, शिवांश बहादुर सिंह, जय प्रकाश साहू, मनीष धीवर, लल्ला, पवन सिंह, वासु सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी ने जन्मदिन को जनसेवा के रूप में मनाने की इस पहल की सराहना की।
Comments (0)
खैरागढ़
खैरागढ़. तेंदुए के अवैध शिकार का बड़ा खुलासा: झाड़-फूंक और तांत्रिक अंधविश्वास के नाम पर मादा तेंदुए की निर्मम हत्या, 24 घंटे में 7 आरोपी गिरफ्तार
BY साकेत श्रीवास्तव • 16-12-2025

ब्रेकिंग न्यूज
ब्रेकिंग न्यूज. बिजली विभाग के तेज रफ्तार वाहन ने 4 वर्षीय मासूम की ली जान, मौत के बाद गांव में तनाव—बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात
BY साकेत श्रीवास्तव • 12-12-2025

ब्रेकिंग न्यूज
खैरागढ़. कोपेनवागांव–मुढ़ीपार के जंगल में तेंदुए की रहस्यमय मौत, अवैध शिकार की आशंका गहराई
BY साकेत श्रीवास्तव • 15-12-2025

खैरागढ़
खैरागढ़. आत्मनिर्भर अभियान: वस्त्रदान समिति का सेवा रथ वनांचल के लिए रवाना, कुलपति ने दिखाई हरी झंडी
BY साकेत श्रीवास्तव • 17-12-2025

खैरागढ़
खैरागढ़/गण्डई. जिला पंचायत कप गण्डई 2025: प्रशासन बनाम जनप्रतिनिधि प्रदर्शनी मैच टाई, गीत कुमार सिंहा ‘मैन ऑफ द मैच’
BY साकेत श्रीवास्तव • 17-12-2025




