खबरों का प्रहरी न्यूज. जन्मदिन पर जनसमर्थन का विराट प्रदर्शन: त्रिलोक चंद्र श्रीवास के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास के जन्मदिवस (16 दिसंबर) के अवसर पर बिलासपुर सहित प्रदेश के विभिन्न अंचलों में दर्जनों सामाजिक, जनकल्याणकारी और उत्सवधर्मी कार्यक्रम आयोजित किए गए। हर वर्ष की भांति इस बार भी उनके जन्मदिवस को जनसमर्थन और सेवा कार्यों के माध्यम से मनाया गया।
विदित हो कि त्रिलोक श्रीवास बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के स्वाभाविक दावेदार रहे हैं और बीते दो दशकों से उनके जन्मदिवस पर सैकड़ों कार्यक्रम आयोजित होते आ रहे हैं। हालांकि इस वर्ष 14 दिसंबर को कांग्रेस पार्टी द्वारा नई दिल्ली में आयोजित देशव्यापी कार्यक्रम में शामिल होने के कारण वे अधिकांश स्थानीय आयोजनों में प्रत्यक्ष रूप से शामिल नहीं हो सके। इसके बावजूद उनके समर्थकों, सहयोगियों और सर्वसेन समाज द्वारा प्रदेश के कई स्थानों पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।

16 दिसंबर की रात्रि जब त्रिलोक श्रीवास दिल्ली से लौटकर अपने कोनी स्थित निवास पहुंचे, तो ढोल-ताशों, आतिशबाजी और नारों के बीच हजारों लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। बेलतरा, बिलासपुर, मुंगेली, लोरमी सहित अन्य क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने देर रात तक उनके निवास पर पहुंचकर जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु व मंगलमय जीवन की कामना की।
इस अवसर पर वृद्धाश्रमों एवं चिकित्सालयों में फल एवं वस्त्र वितरण जैसे सेवा कार्य भी किए गए। उल्लेखनीय है कि त्रिलोक चंद्र श्रीवास की प्रदेशभर में हजारों-लाखों की संख्या में समर्थक मौजूद हैं, जो बीते 20 वर्षों से उनके जन्मदिवस को उत्साह और सामाजिक सरोकारों के साथ मनाते आ रहे हैं।
आम जनता के सुख-दुख में निरंतर सहभागी रहने वाले त्रिलोक श्रीवास की पहचान एक संघर्षशील, जुझारू जननेता के रूप में है। जनहित के मुद्दों पर उनकी सतत सक्रियता ही उन्हें जिले और प्रदेश की राजनीति में अन्य नेताओं से अलग पहचान दिलाती है।




