खैरागढ़

खैरागढ़. आत्मनिर्भर अभियान: वस्त्रदान समिति का सेवा रथ वनांचल के लिए रवाना, कुलपति ने दिखाई हरी झंडी

साकेत श्रीवास्तव

17-12-2025 09:55 AM

खबरों का प्रहरी न्यूज. आत्मनिर्भर अभियान: वस्त्रदान समिति का सेवा रथ वनांचल के लिए रवाना, कुलपति ने दिखाई हरी झंडी


खैरागढ़. जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाने के उद्देश्य से खैरागढ़–छुईखदान–गंडई जिले में आत्मनिर्भर अभियान के अंतर्गत वस्त्रदान समिति द्वारा सघन वस्त्र वितरण अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार, 16 दिसंबर को वस्त्रदान समिति का सेवा रथ वनांचल क्षेत्र बकरकट्टा के लिए रवाना हुआ, जिसे इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ की कुलपति प्रो. डॉ. लवली शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।

छत्तीसगढ़ वस्त्रदान समिति के मार्गदर्शन में चल रहे इस अभियान के तहत शॉल, स्वेटर, कंबल, मोज़े, कनटोपे, साड़ी, धोती, जैकेट, मच्छरदानी सहित महिलाओं, पुरुषों व बालिकाओं के लिए आधुनिक एवं पारंपरिक गर्म वस्त्रों का वितरण किया जा रहा है। अभियान का लक्ष्य विशेष रूप से वनांचल व दूरस्थ क्षेत्रों के जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाना है।


शहीद को नमन, परिजनों का सम्मान

कार्यक्रम से पूर्व कुलपति प्रो. डॉ. लवली शर्मा ने दाऊचौरा स्थित शहीद निकेश यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर शहीद के पिता पुरुषोत्तम यादव को आत्मनिर्भर खैरागढ़ अभियान की ओर से शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। कुलपति ने वस्त्रदान समिति के सदस्यों से परिचय प्राप्त करते हुए समाजसेवा के इस प्रयास की सराहना की और इसे प्रेरणादायी बताया।


सेवा परंपरा को मिला नया आयाम

नगर पालिका अध्यक्ष गिरजा नंद चंद्राकर ने भी शहीद स्मारक पहुंचकर समिति के सदस्यों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने वस्त्रदान समिति को नए शॉल व कंबल भेंट करते हुए कहा कि संगीत नगरी खैरागढ़ में सेवा कार्यों की परंपरा रही है, जिसे आत्मनिर्भर अभियान के माध्यम से सशक्त रूप में आगे बढ़ाया जा रहा है।


छह माह पूर्व बनी योजना आज साकार

संक्षिप्त समारोह का संचालन अभियान के स्वयंसेवी अनुराग शांति तुरे ने किया। उन्होंने बताया कि करीब छह माह पूर्व स्वयंसेवी रूपेश कुमार देवांगन और गोविंद सोनी के नेतृत्व में वस्त्रदान की योजना तैयार की गई थी, जो अब धरातल पर सफलतापूर्वक साकार हो रही है।

कार्यक्रम में अधिवक्ता मनराखन देवांगन, अनुज देवांगन, कुलपति सचिवालय के विनोद वर्मा सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी उपस्थित रहे। अभियान से जुड़े स्वयंसेवियों ने विश्वास जताया कि यह पहल कई जरूरतमंद परिवारों के जीवन में राहत और आशा का संचार करेगी।

साकेत श्रीवास्तव

Comments (0)

Trending News

खैरागढ़

खैरागढ़. तेंदुए के अवैध शिकार का बड़ा खुलासा: झाड़-फूंक और तांत्रिक अंधविश्वास के नाम पर मादा तेंदुए की निर्मम हत्या, 24 घंटे में 7 आरोपी गिरफ्तार

BY साकेत श्रीवास्तव16-12-2025
ब्रेकिंग न्यूज. बिजली विभाग के तेज रफ्तार वाहन ने 4 वर्षीय मासूम की ली जान, मौत के बाद गांव में तनाव—बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज. बिजली विभाग के तेज रफ्तार वाहन ने 4 वर्षीय मासूम की ली जान, मौत के बाद गांव में तनाव—बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

BY साकेत श्रीवास्तव12-12-2025
खैरागढ़. कोपेनवागांव–मुढ़ीपार के जंगल में तेंदुए की रहस्यमय मौत, अवैध शिकार की आशंका गहराई

ब्रेकिंग न्यूज

खैरागढ़. कोपेनवागांव–मुढ़ीपार के जंगल में तेंदुए की रहस्यमय मौत, अवैध शिकार की आशंका गहराई

BY साकेत श्रीवास्तव15-12-2025

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE