Breaking News
खैरागढ़
खैरागढ़. अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, संयुक्त कार्रवाई में 168 कट्टा धान जप्त

साकेत श्रीवास्तव
16-12-2025 11:01 PM

खबरों का प्रहरी न्यूज. अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, संयुक्त कार्रवाई में 168 कट्टा धान जप्त
खैरागढ़. कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में मंडी अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर प्रशासन ने अवैध धान भंडारण के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। इसी क्रम में मंडी प्रशासन की संयुक्त टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण कर बिना पंजीयन एवं नियमों के उल्लंघन के तहत संग्रहित धान पर कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में धान जप्त किया।

जांच के दौरान ग्राम गातापार जंगल में फुटकर व्यापारी ईश्वर सिन्हा के प्रतिष्ठान से मंडी अधिनियम के तहत 40 कट्टा धान जप्त किया गया, जिसे संबंधित की सुपुर्दगी में रखा गया। वहीं ग्राम प्रकाशपुर में जय लाल बंजारे के फुटकर मंडी प्रतिष्ठान से 33 कट्टा धान जप्त कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
इसी तरह नर्मदा गंडई क्षेत्र में गौरव गोलछा की फर्म से 16 क्विंटल धान जप्त किया गया। इसके अलावा सलगापाट स्थित मंगल साहू किराना स्टोर के गोदाम से 55 कट्टा, लगभग 22 क्विंटल धान जप्त कर मंडी अधिनियम 1972 के तहत कार्रवाई की गई।
संयुक्त टीम की इन कार्रवाइयों में कुल 168 कट्टा, लगभग 67 क्विंटल धान जप्त किया गया। मंडी प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कलेक्टर के निर्देशानुसार अवैध धान भंडारण एवं अनियमित व्यापार के मामलों में आगे भी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Comments (0)
खैरागढ़
खैरागढ़. तेंदुए के अवैध शिकार का बड़ा खुलासा: झाड़-फूंक और तांत्रिक अंधविश्वास के नाम पर मादा तेंदुए की निर्मम हत्या, 24 घंटे में 7 आरोपी गिरफ्तार
BY साकेत श्रीवास्तव • 16-12-2025

ब्रेकिंग न्यूज
ब्रेकिंग न्यूज. बिजली विभाग के तेज रफ्तार वाहन ने 4 वर्षीय मासूम की ली जान, मौत के बाद गांव में तनाव—बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात
BY साकेत श्रीवास्तव • 12-12-2025

ब्रेकिंग न्यूज
खैरागढ़. कोपेनवागांव–मुढ़ीपार के जंगल में तेंदुए की रहस्यमय मौत, अवैध शिकार की आशंका गहराई
BY साकेत श्रीवास्तव • 15-12-2025

खैरागढ़
खैरागढ़. आत्मनिर्भर अभियान: वस्त्रदान समिति का सेवा रथ वनांचल के लिए रवाना, कुलपति ने दिखाई हरी झंडी
BY साकेत श्रीवास्तव • 17-12-2025

खैरागढ़
खैरागढ़/गण्डई. जिला पंचायत कप गण्डई 2025: प्रशासन बनाम जनप्रतिनिधि प्रदर्शनी मैच टाई, गीत कुमार सिंहा ‘मैन ऑफ द मैच’
BY साकेत श्रीवास्तव • 17-12-2025




