Breaking News
खैरागढ़
खैरागढ़. सोनार समाज की आवश्यक बैठक में नई कार्यकारिणी गठित, सामाजिक गतिविधियों को गति देने सर्वसम्मत निर्णय

साकेत श्रीवास्तव
25-12-2025 06:03 PM

खबरों का प्रहरी न्यूज. सोनार समाज की आवश्यक बैठक में नई कार्यकारिणी गठित, सामाजिक गतिविधियों को गति देने सर्वसम्मत निर्णय

खैरागढ़. सोनी समाज के भवन में सोनार समाज की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के वरिष्ठजनों और सदस्यों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें समाज के संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण और भावी गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

सर्वसम्मति से चन्द्रशेखर सोनी को अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर मनीष कन्नौजे एवं करण महोबे को जिम्मेदारी सौंपी गई। विष्णु कान्त महोबे को सचिव, अनूप कन्नौज को सहसचिव तथा शैलेष सोनी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। संरक्षक मंडल में देवेंद्र महोबे, कमल महोबे, सूरज महोबे, केशव कन्नौजे, सतीश कन्नौजे और मनीष चौधरी शामिल हैं। सलाहकार के रूप में नरेन्द्र सोनी एवं सुरेश महोबे का चयन किया गया। मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी किशोर सोनी को दी गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी नववर्ष 2026 को समाज के सभी सदस्य मिलकर उत्साहपूर्वक मनाएंगे, जिसके लिए आपसी सहयोग से चंदा एकत्रित किया जाएगा। साथ ही सामाजिक गतिविधियों को नियमित एवं सुचारू रूप से संचालित करने हेतु प्रत्येक परिवार से मासिक 100 रुपये सदस्य शुल्क लेने पर भी सहमति बनी। समाज के सदस्यों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए एकजुटता के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया।
Comments (0)
क्राइम
खैरागढ़. करमतरा में खुलेआम जान से मारने की धमकी से दहशत, पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया
BY साकेत श्रीवास्तव • 26-12-2025

ब्रेकिंग न्यूज
खैरागढ़ ब्रेकिंग. थप्पड़ से शुरू हुआ विवाद, गोली पर खत्म हुआ—घाघरा कैंप हत्या मामले में पुलिस का खुलासा
BY साकेत श्रीवास्तव • 22-12-2025

खैरागढ़
धर्मांतरण के विरोध में 24 दिसंबर को ‘छत्तीसगढ़ बंद’, खैरागढ़ के व्यापारी संगठनों का पूर्ण समर्थन
BY साकेत श्रीवास्तव • 23-12-2025

ब्रेकिंग न्यूज
खैरागढ़ ब्रेकिंग. पैरा के ढेर में मिला 95 वर्षीय वृद्ध का जला शव, आग की वजह पर सस्पेंस बरकरार
BY साकेत श्रीवास्तव • 29-12-2025

राजनीति
खैरागढ़. कांग्रेस स्थापना दिवस पर खैरागढ़ में शक्ति प्रदर्शन, तिरंगा फहराकर संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प
BY साकेत श्रीवास्तव • 28-12-2025




