Breaking News
खैरागढ़
खैरागढ़. वर्षों की मांग हुई पूरी: मोतीनाला उच्चस्तरीय पुल निर्माण को मिली 6.86 करोड़ की मंजूरी

साकेत श्रीवास्तव
24-12-2025 08:24 PM

खबरों का प्रहरी न्यूज. वर्षों की मांग हुई पूरी: मोतीनाला उच्चस्तरीय पुल निर्माण को मिली 6.86 करोड़ की मंजूरी
खैरागढ़। वर्षों से लंबित टिकरापारा गोकुल नगर वार्डवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग आखिरकार पूरी होने जा रही है। खैरागढ़ से टिकरापारा–अकरजन मार्ग स्थित मोतीनाला पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण के लिए लोक निर्माण सेतु विभाग मंत्रालय द्वारा 686.56 लाख रुपये (छह करोड़ 86 लाख 56 हजार रुपये) की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। यह स्वीकृति विभागीय पत्र दिनांक 12 दिसंबर 2025 को जारी हुई।
यह पुल टिकरापारा वार्ड, ग्राम अकरजन, खुशियारी सहित आसपास के कई ग्रामों के हजारों नागरिकों के लिए आवागमन का प्रमुख मार्ग है। स्कूली बच्चे भी इसी रास्ते से प्रतिदिन विद्यालय आते-जाते हैं। वर्तमान में पुल संकरा और छोटा होने के कारण यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रही हैं। वहीं, बारिश के दौरान पुल के ऊपर से पानी बहने से मार्ग पूरी तरह बाधित हो जाता था, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था।
नगरपालिका खैरागढ़ क्षेत्र में इसे एक महत्वपूर्ण विकास कार्य माना जा रहा है। भाजपा सरकार के सुशासन काल में मिली इस स्वीकृति को लेकर क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। पार्षद चन्द्रशेखर यादव एवं पूर्व पार्षद प्रीति यादव सहित समस्त वार्डवासियों ने इसके लिए जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नेताओं और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।
Comments (0)
क्राइम
खैरागढ़. करमतरा में खुलेआम जान से मारने की धमकी से दहशत, पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया
BY साकेत श्रीवास्तव • 26-12-2025

ब्रेकिंग न्यूज
खैरागढ़ ब्रेकिंग. थप्पड़ से शुरू हुआ विवाद, गोली पर खत्म हुआ—घाघरा कैंप हत्या मामले में पुलिस का खुलासा
BY साकेत श्रीवास्तव • 22-12-2025

खैरागढ़
धर्मांतरण के विरोध में 24 दिसंबर को ‘छत्तीसगढ़ बंद’, खैरागढ़ के व्यापारी संगठनों का पूर्ण समर्थन
BY साकेत श्रीवास्तव • 23-12-2025

ब्रेकिंग न्यूज
खैरागढ़ ब्रेकिंग. पैरा के ढेर में मिला 95 वर्षीय वृद्ध का जला शव, आग की वजह पर सस्पेंस बरकरार
BY साकेत श्रीवास्तव • 29-12-2025

राजनीति
खैरागढ़. कांग्रेस स्थापना दिवस पर खैरागढ़ में शक्ति प्रदर्शन, तिरंगा फहराकर संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प
BY साकेत श्रीवास्तव • 28-12-2025




