खैरागढ़

खैरागढ़. मोर दुआर-साय सरकार महाभियान अंतर्गत जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने किया पात्र हितग्राहियों का सर्वे

साकेत श्रीवास्तव

20-04-2025 04:38 PM

खबरों का प्रहरी न्यूज. मोर दुआर-साय सरकार महाभियान अंतर्गत विक्रांत ने किया पात्र हितग्राहियों का सर्वे

खैरागढ़- प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत चल रहे आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण पखवाड़ा के तहत केसीजी जिले में जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न ग्रामों में घर - घर जाकर सर्वेक्षण किया जा रहा है ताकि पात्र हितग्राही वंचित न हो। इसी क्रम में रविवार को के.सी.जी. जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने छुईखदान ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम सण्डी का दौरा किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर हितग्राहियों से बातचीत की और उन्हें आवास निर्माण से संबंधित आवश्यक मार्गदर्शन दिया।

श्री सिंह ने हितग्राहियों से सीधे बात कर उनके मकानों की स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि सरकार की यह प्राथमिकता है कि कोई भी परिवार पक्के मकान से वंचित न रहे। साथ ही सर्वेक्षण के माध्यम से चिन्हित सभी पात्र परिवारों को योजना में शामिल किया जाएगा। गौरतलब है कि ग्राम सण्डी में श्री सिंह द्वारा आवास सर्वे में शामिल होने पर ग्रामीणों ने कहा कि गाँव में कई परिवारो का घर बहुत जर्जर हालत में है लेकिन उन्हें अब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार से पूरी तरह भरोषा है कि सभी पात्र हितग्राहियों को पक्का मकान बनाने का सपना पूरा होगा साथ ही ग्रामीणों ने जिपं. उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह के समक्ष साय सरकार का आभार जताया। जिपं. उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे पात्र परिवारों को इस योजना में अवश्य शामिल करें ताकि अधिक से अधिक लोगों को इस योजना का लाभ मिल सके।

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य ललित चोपड़ा, जैनेन्द्र जंघेल, खेलन जंघेल सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

साकेत श्रीवास्तव

Comments (0)

Trending News

खैरागढ़

खैरागढ़. खपरी दरबार के ग्रामीणों का ऐतिहासिक फैसला: पूर्ण शराबबंदी लागू, 14 सदस्यीय निगरानी समिति गठित – नियम तोड़ने पर जुर्माना, बहिष्कार और थाने तक कार्यवाही

BY साकेत श्रीवास्तव05-08-2025
13 अगस्त को खैरागढ़ आएंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जिला भाजपा कार्यालय के लोकार्पण सहित कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

ब्रेकिंग न्यूज

13 अगस्त को खैरागढ़ आएंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जिला भाजपा कार्यालय के लोकार्पण सहित कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

BY साकेत श्रीवास्तव08-08-2025
खैरागढ़. "विक्रांत सिंह ने दिया आमंत्रण, अस्पताल-कलेक्ट्रेट भवन समेत कई योजनाओं का लोकार्पण करेंगे सीएम साय"

खैरागढ़

खैरागढ़. "विक्रांत सिंह ने दिया आमंत्रण, अस्पताल-कलेक्ट्रेट भवन समेत कई योजनाओं का लोकार्पण करेंगे सीएम साय"

BY साकेत श्रीवास्तव10-08-2025

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE