Breaking News
ब्रेकिंग न्यूज
खैरागढ़ ब्रेकिंग. कर्तव्य पथ पर अंतिम सफर: डिप्टी रेंजर सुनील सिंह की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

साकेत श्रीवास्तव
05-08-2025 03:14 PM

खबरों का प्रहरी न्यूज. कर्तव्य पथ पर अंतिम सफर: डिप्टी रेंजर सुनील सिंह की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत
खैरागढ़. खैरागढ़ वन मंडल में पदस्थ डिप्टी रेंजर सुनील सिंह का आज सुबह एक सड़क हादसे में दुखद निधन हो गया। सुनील सिंह प्रतिदिन की तरह ड्यूटी पर जा रहे थे, तभी ईटार सब स्टेशन के समीप एक तेज रफ्तार मालवाहक वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
मूल रूप से खैरागढ़ के राजफैमिली निवासी सुनील सिंह की दुर्घटना के बाद मौके पर कोई राहगीर नहीं था, जिससे मदद मिलने में देर हुई। हालांकि वाहन चालक ने मानवता दिखाते हुए उन्हें अपने वाहन से ही खैरागढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख उन्हें तत्काल रेफर किया गया।
परिजन घायल सुनील सिंह को भिलाई के एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
वन विभाग और नगर में शोक की लहर
इस अचानक हुई घटना से वन विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके सहकर्मियों और अधिकारियों ने उन्हें एक कर्तव्यनिष्ठ, संवेदनशील और अनुशासित अधिकारी बताया, जिनका व्यवहार सभी के प्रति सौहार्दपूर्ण था। उनके निधन की सूचना मिलते ही नगर में भी शोक व्याप्त हो गया।
परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, और पूरा खैरागढ़ क्षेत्र इस दुःखद क्षति को महसूस कर रहा है।
विवेचना जारी, वाहन चालक की भूमिका जांच के घेरे में
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और वाहन चालक से पूछताछ जारी है। हादसे की परिस्थितियों को लेकर अब तक लापरवाही और तेज रफ्तार को प्राथमिक वजह माना जा रहा है।
Comments (0)
खैरागढ़
खैरागढ़. खपरी दरबार के ग्रामीणों का ऐतिहासिक फैसला: पूर्ण शराबबंदी लागू, 14 सदस्यीय निगरानी समिति गठित – नियम तोड़ने पर जुर्माना, बहिष्कार और थाने तक कार्यवाही
BY साकेत श्रीवास्तव • 05-08-2025

ब्रेकिंग न्यूज
13 अगस्त को खैरागढ़ आएंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जिला भाजपा कार्यालय के लोकार्पण सहित कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
BY साकेत श्रीवास्तव • 08-08-2025

खैरागढ़
खैरागढ़. "विक्रांत सिंह ने दिया आमंत्रण, अस्पताल-कलेक्ट्रेट भवन समेत कई योजनाओं का लोकार्पण करेंगे सीएम साय"
BY साकेत श्रीवास्तव • 10-08-2025

खैरागढ़
खैरागढ़. शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग, एबीवीपी ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन दी आंदोलन की चेतावनी
BY साकेत श्रीवास्तव • 11-08-2025

खैरागढ़
खैरागढ़/छुईखदान. सीईओ की लगातार अनुपस्थिति से पंचायतों में विकास कार्य ठप, सरपंच संघ ने कलेक्टर को सौंपी शिकायत
BY साकेत श्रीवास्तव • 11-08-2025
