Saturday, August 16 2025
Breaking News
खैरागढ़
खैरागढ़. पुलिस कप्तान लक्ष्य शर्मा की अगुवाई में निकली तिरंगा बाइक रैली, पूरे जिले में बिखरा देशभक्ति का रंग

साकेत श्रीवास्तव
14-08-2025 05:58 PM

खबरों का प्रहरी न्यूज. पुलिस कप्तान लक्ष्य शर्मा की अगुवाई में निकली तिरंगा बाइक रैली, पूरे जिले में बिखरा देशभक्ति का रंग
खैरागढ़. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज 14 अगस्त को जिले में पुलिस विभाग की ओर से भव्य तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। इस रैली का नेतृत्व स्वयं पुलिस अधीक्षक लक्ष्य शर्मा ने किया। उनके साथ समस्त पुलिस बल के जवान तिरंगा थामे देशभक्ति के जोश के साथ शामिल हुए।
रैली की शुरुआत खैरागढ़ के ट्रैफिक थाना से हुई, जो अस्पताल चौक, गोलबाजार, जय स्तंभ चौक और नया बस स्टैंड होते हुए छुईखदान पहुंची। वहां रैली का भव्य समापन हुआ। पूरे मार्ग में पुलिस जवान देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़ते रहे और शहर तिरंगे के रंग में रंग गया।
पुलिस अधीक्षक लक्ष्य शर्मा ने कहा कि इस रैली का उद्देश्य जनता में राष्ट्रप्रेम, एकता और कानून व्यवस्था के प्रति जागरूकता फैलाना है। समापन पर उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की।
Comments (0)
Trending News
खैरागढ़
खैरागढ़ में विकास का महापर्व — मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी 611 करोड़ की सौगात
BY साकेत श्रीवास्तव • 13-08-2025

खैरागढ़
खैरागढ़. "विक्रांत सिंह ने दिया आमंत्रण, अस्पताल-कलेक्ट्रेट भवन समेत कई योजनाओं का लोकार्पण करेंगे सीएम साय"
BY साकेत श्रीवास्तव • 10-08-2025

ब्रेकिंग न्यूज
खैरागढ़ ब्रेकिंग. "मौत का पार्सल: पुराने आशिक ने भेजा 'स्पीकर बम' , पति को बनाना चाहता था निशाना – YouTube से सीखी थी बम बनाने की कला"
BY साकेत श्रीवास्तव • 16-08-2025
Latest News

खैरागढ़
खैरागढ़. वीर शहीदों को नमन करते हुए इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस
BY साकेत श्रीवास्तव • 16-08-2025

खैरागढ़
खैरागढ़. अटल जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, जननायक को किया नमन
BY साकेत श्रीवास्तव • 16-08-2025
