खैरागढ़

खैरागढ़. जनपद अध्यक्ष की अनुशंसा पर 30 लाख रुपये के विकास कार्य स्वीकृत

साकेत श्रीवास्तव

24-12-2025 07:57 PM

खबरों का प्रहरी न्यूज. जनपद अध्यक्ष की अनुशंसा पर 30 लाख रुपये के विकास कार्य स्वीकृत


खैरागढ़. खैरागढ़ जनपद पंचायत अध्यक्ष डॉ. राजेश्री शैलेन्द्र त्रिपाठी की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जनपद क्षेत्र में 30 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की है। इन कार्यों से ग्रामीण अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी और स्थानीय नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ होगा।

स्वीकृत कार्यों के अंतर्गत ग्राम पंचायत आमदानी के आश्रित ग्राम भोरमपुर में सी.सी. रोड निर्माण के लिए 10 लाख रुपये, पचरीकरण तालाब के सौंदर्यीकरण एवं विकास हेतु 5 लाख रुपये तथा ग्राम आमदानी में पचरीकरण कार्य के लिए 5 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत कोहकाबोड में शीतला मंदिर परिसर में बाउंड्रीवॉल निर्माण के लिए 3 लाख रुपये तथा भवानी मंदिर में सीढ़ी निर्माण कार्य भी शामिल है।

डॉ. राजेश्री शैलेन्द्र त्रिपाठी ने इन विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने सांसद श्री संतोष पाण्डे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री विकांत सिंह एवं जिला भाजपा अध्यक्ष श्री बिसेसर साहु के सहयोग के लिए भी धन्यवाद ज्ञापित किया।

जनपद अध्यक्ष डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ग्रामीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर योजनाएं स्वीकृत की जा रही हैं और आने वाले समय में भी बड़े पैमाने पर विकास कार्यों को मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

उन्होंने विश्वास जताया कि इन कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र में आवागमन, धार्मिक स्थलों की सुविधाएं तथा ग्रामीण जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार होगा।

साकेत श्रीवास्तव

Comments (0)

Trending News

क्राइम

खैरागढ़. करमतरा में खुलेआम जान से मारने की धमकी से दहशत, पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया

BY साकेत श्रीवास्तव26-12-2025
खैरागढ़ ब्रेकिंग. थप्पड़ से शुरू हुआ विवाद, गोली पर खत्म हुआ—घाघरा कैंप हत्या मामले में पुलिस का खुलासा

ब्रेकिंग न्यूज

खैरागढ़ ब्रेकिंग. थप्पड़ से शुरू हुआ विवाद, गोली पर खत्म हुआ—घाघरा कैंप हत्या मामले में पुलिस का खुलासा

BY साकेत श्रीवास्तव22-12-2025
धर्मांतरण के विरोध में 24 दिसंबर को ‘छत्तीसगढ़ बंद’, खैरागढ़ के व्यापारी संगठनों का पूर्ण समर्थन

खैरागढ़

धर्मांतरण के विरोध में 24 दिसंबर को ‘छत्तीसगढ़ बंद’, खैरागढ़ के व्यापारी संगठनों का पूर्ण समर्थन

BY साकेत श्रीवास्तव23-12-2025

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE