Breaking News
खैरागढ़
खैरागढ़-छुईंखदान-गंडई जिले का ‘हमर सुग्घर जिला’ थीम सॉंग लॉन्च, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया विमोचन

साकेत श्रीवास्तव
16-08-2025 11:38 AM

खबरों का प्रहरी न्यूज. खैरागढ़-छुईंखदान-गंडई जिले का ‘हमर सुग्घर जिला’ थीम सॉंग लॉन्च, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया विमोचन
खैरागढ़. संगीत और संस्कृति की धरती खैरागढ़ एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनी। जिले का पहला आधिकारिक डिस्ट्रिक्ट थीम सॉंग “हमर सुग्घर जिला” मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जारी किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि मंच पर मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने इस गीत को जिले की पहचान, गौरव और सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत चित्रण बताते हुए कहा कि यह गीत आने वाली पीढ़ियों को अपनी मिट्टी और परंपरा से जोड़ने का काम करेगा।
गीत की रचना और विशेषताएँ
यह थीम सॉंग राज्य सम्मान लाला जगदलपुरी से सम्मानित साहित्यकार डॉ. पी.सी. लाल यादव की रचना है। गीत जिले की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों को लोकधुन की मिठास और कर्णप्रिय संगीत के साथ एक सुरीली यात्रा में पिरोता है। सुनने वालों को यह न सिर्फ आनंदित करता है, बल्कि जिले की आत्मा से जुड़ाव का एहसास भी कराता है।
यूट्यूब पर रिलीज
आधिकारिक वीडियो खैरागढ़ कला संगीत विश्वविद्यालय के यूट्यूब चैनल पर जारी होते ही दर्शकों का भरपूर प्यार पाने लगा है। लोग इसे जिले के लिए “गौरव का गीत” मानकर साझा कर रहे हैं।
कलाकारों का योगदान
गीत को जीवंत बनाने में जिले और प्रदेश के कई नामचीन कलाकारों का योगदान रहा—
- स्वर: डॉ. विभाष पाठक, डॉ. परमानंद पांडेय, सरला साहू, हर्षा साहू, राहुल चौहान, हर्ष चंद्राकर
- संगीत व तकनीकी सहयोग: रिदम – श्रीरामचंद्र सर्पे, आशीष यादव; वॉइस डबिंग – विप्रांशी पाठक व विभाष पाठक; रिकॉर्डिस्ट – देवधर साहू; कम्पोज़िशन व संगीत संयोजन – डॉ. बिहारी तारम
- कलाकार व नृत्य: वंदना, झरना, सीजी सिरमौर, खगेश, रोशन, रिंकू वर्मा; बाल कलाकार – कुमारी पाखी मरकाम; नृत्य निर्देशन – भुनेश्वर साहू
- टेक्निकल टीम: प्रोडक्शन कंट्रोल – हेमंत पाल, श्रेयांश सिंह; कैमरा सहायक – नरेश नेताम; DOP, स्क्रीनप्ले, एडिट व VFX – लेखेश्वर सहारे
Comments (0)
खैरागढ़
खैरागढ़ में विकास का महापर्व — मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी 611 करोड़ की सौगात
BY साकेत श्रीवास्तव • 13-08-2025

ब्रेकिंग न्यूज
खैरागढ़ ब्रेकिंग. "मौत का पार्सल: पुराने आशिक ने भेजा 'स्पीकर बम' , पति को बनाना चाहता था निशाना – YouTube से सीखी थी बम बनाने की कला"
BY साकेत श्रीवास्तव • 16-08-2025

खैरागढ़
खैरागढ़. "विक्रांत सिंह ने दिया आमंत्रण, अस्पताल-कलेक्ट्रेट भवन समेत कई योजनाओं का लोकार्पण करेंगे सीएम साय"
BY साकेत श्रीवास्तव • 10-08-2025

खैरागढ़
खैरागढ़. वीर शहीदों को नमन करते हुए इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस
BY साकेत श्रीवास्तव • 16-08-2025

खैरागढ़
खैरागढ़. अटल जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, जननायक को किया नमन
BY साकेत श्रीवास्तव • 16-08-2025
