Breaking News
ब्रेकिंग न्यूज
खैरागढ़. कोपेनवागांव–मुढ़ीपार के जंगल में तेंदुए की रहस्यमय मौत, अवैध शिकार की आशंका गहराई

साकेत श्रीवास्तव
15-12-2025 05:46 PM

खबरों का प्रहरी न्यूज. कोपेनवागांव–मुढ़ीपार के जंगल में तेंदुए की रहस्यमय मौत, अवैध शिकार की आशंका गहराई
00 नाखून और जबड़ा गायब, शव कहीं और मारकर लाने की आशंका; डॉग स्क्वायड से जांच तेज
खैरागढ़. खैरागढ़ वनमंडल अंतर्गत कोपेनवागांव–मुढ़ीपार क्षेत्र के जंगल में एक तेंदुआ संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। जंगल से कुछ दूरी पर राजस्व भूमि में पड़े तेंदुए के शव ने वन्यजीव सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रारंभिक संकेतों के आधार पर अवैध शिकार की आशंका गहराती जा रही है।

ग्रामीणों ने सोमवार सुबह तेंदुए का शव देखे जाने की सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही विभागीय टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र को सुरक्षा बलों की मदद से सील कर दिया गया। जांच के दौरान सामने आया कि तेंदुए के चारों पैरों के नाखून तथा जबड़ा मौके से गायब थे। इसके अलावा आसपास खून के धब्बे पाए गए, जिससे यह आशंका मजबूत हो रही है कि तेंदुए की मौत कहीं और होने के बाद शव को यहां लाकर फेंका गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही डॉग स्क्वायड को भी जांच में लगाया गया है और आसपास के गांवों में संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। तेंदुए का पोस्टमार्टम वन्यजीव नियमों के तहत कराया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
वन परिक्षेत्राधिकारी आर.के. टंडन ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हर पहलू की गहन जांच की जा रही है। यदि अवैध शिकार या किसी आपराधिक गतिविधि की पुष्टि होती है तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
तेंदुए की मौत की खबर से स्थानीय ग्रामीणों और वन्यजीव प्रेमियों में आक्रोश और चिंता का माहौल है। लोगों ने वन्यजीव संरक्षण व्यवस्था को और सशक्त करने तथा जंगलों में निगरानी बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
Comments (0)
खैरागढ़
खैरागढ़. तेंदुए के अवैध शिकार का बड़ा खुलासा: झाड़-फूंक और तांत्रिक अंधविश्वास के नाम पर मादा तेंदुए की निर्मम हत्या, 24 घंटे में 7 आरोपी गिरफ्तार
BY साकेत श्रीवास्तव • 16-12-2025

ब्रेकिंग न्यूज
ब्रेकिंग न्यूज. बिजली विभाग के तेज रफ्तार वाहन ने 4 वर्षीय मासूम की ली जान, मौत के बाद गांव में तनाव—बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात
BY साकेत श्रीवास्तव • 12-12-2025

ब्रेकिंग न्यूज
खैरागढ़. कोपेनवागांव–मुढ़ीपार के जंगल में तेंदुए की रहस्यमय मौत, अवैध शिकार की आशंका गहराई
BY साकेत श्रीवास्तव • 15-12-2025

खैरागढ़
खैरागढ़. आत्मनिर्भर अभियान: वस्त्रदान समिति का सेवा रथ वनांचल के लिए रवाना, कुलपति ने दिखाई हरी झंडी
BY साकेत श्रीवास्तव • 17-12-2025

खैरागढ़
खैरागढ़/गण्डई. जिला पंचायत कप गण्डई 2025: प्रशासन बनाम जनप्रतिनिधि प्रदर्शनी मैच टाई, गीत कुमार सिंहा ‘मैन ऑफ द मैच’
BY साकेत श्रीवास्तव • 17-12-2025




