खैरागढ़

खैरागढ़. उर्वरक नियंत्रण आदेश उल्लंघन पर कृषि विभाग की सख्त कार्रवाई, चार कृषि केन्द्रों पर विक्रय प्रतिबंध

साकेत श्रीवास्तव

25-12-2025 09:46 PM

खबरों का प्रहरी न्यूज. उर्वरक नियंत्रण आदेश उल्लंघन पर कृषि विभाग की सख्त कार्रवाई, चार कृषि केन्द्रों पर विक्रय प्रतिबंध


खैरागढ़. रबी वर्ष 2025–26 के प्रारंभ से ही कृषकों को गुणवत्तायुक्त बीज, उर्वरक एवं कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा जिलेभर में सतत निरीक्षण एवं जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उर्वरक नियंत्रण आदेश के उल्लंघन पर कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार कृषि केन्द्रों पर विक्रय प्रतिबंध लगाया है तथा अनियमित सामग्री जब्त की गई है।

उप संचालक कृषि, जिला खैरागढ़–छुईखदान–गंडई के निर्देशानुसार 24 दिसंबर 2025 को जिले के विभिन्न स्थानों पर संचालित कृषि केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर संबंधित चारों कृषि केन्द्र संचालकों को तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

यह कार्रवाई उप संचालक कृषि श्री सोलंकी के मार्गदर्शन में अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्री वीरेंद्र डहरिया एवं सहायक संचालक कृषि श्री लुकमान साहू की संयुक्त टीम द्वारा की गई। जांच के दौरान विकासखंड खैरागढ़ अंतर्गत मौर्या कृषि केन्द्र (दाउचौरा), सागर कृषि केन्द्र (पिपलाकछर), विकास कृषि केन्द्र (गाड़ाघाट) एवं जानवी कृषि केन्द्र (गाड़ाघाट) का निरीक्षण किया गया।

जांच में इन कृषि केन्द्रों में स्कंध पंजी का विधिवत संधारण नहीं होना, स्रोत प्रमाण पत्र का अभाव, मूल्य सूची प्रदर्शित नहीं करना तथा निर्धारित कैश एवं क्रेडिट मेमो का संधारण नहीं पाया गया। इन गंभीर अनियमितताओं को उर्वरक नियंत्रण आदेश का स्पष्ट उल्लंघन मानते हुए विभाग ने सख्त कदम उठाया है।

कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हितों की रक्षा एवं गुणवत्तायुक्त कृषि आदानों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए भविष्य में भी निरीक्षण अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वाले विक्रय केन्द्रों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

साकेत श्रीवास्तव

Comments (0)

Trending News

क्राइम

खैरागढ़. करमतरा में खुलेआम जान से मारने की धमकी से दहशत, पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया

BY साकेत श्रीवास्तव26-12-2025
खैरागढ़ ब्रेकिंग. थप्पड़ से शुरू हुआ विवाद, गोली पर खत्म हुआ—घाघरा कैंप हत्या मामले में पुलिस का खुलासा

ब्रेकिंग न्यूज

खैरागढ़ ब्रेकिंग. थप्पड़ से शुरू हुआ विवाद, गोली पर खत्म हुआ—घाघरा कैंप हत्या मामले में पुलिस का खुलासा

BY साकेत श्रीवास्तव22-12-2025
धर्मांतरण के विरोध में 24 दिसंबर को ‘छत्तीसगढ़ बंद’, खैरागढ़ के व्यापारी संगठनों का पूर्ण समर्थन

खैरागढ़

धर्मांतरण के विरोध में 24 दिसंबर को ‘छत्तीसगढ़ बंद’, खैरागढ़ के व्यापारी संगठनों का पूर्ण समर्थन

BY साकेत श्रीवास्तव23-12-2025

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE