Breaking News
खैरागढ़
खैरागढ़. अटल जयंती पर नगर को मिली अटल परिसर की सौगात, 30 लाख की लागत से निर्मित परिसर का हुआ लोकार्पण

साकेत श्रीवास्तव
25-12-2025 04:09 PM

खबरों का प्रहरी न्यूज. अटल जयंती पर खैरागढ़ को मिली अटल परिसर की सौगात, 30 लाख की लागत से निर्मित परिसर का हुआ लोकार्पण

खैरागढ़. नगर पालिका क्षेत्र में अटल उद्यान के समीप 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित अटल परिसर का लोकार्पण पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर गरिमामय वातावरण में किया गया। यह आयोजन नगर, जिला और प्रदेश स्तर पर विशेष महत्व के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव सहित अन्य विशिष्ट अतिथि वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।

नगर पालिका प्रशासन के अनुसार अटल परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। यह परिसर अटल जी के विचारों, उनके लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रनिर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को जनमानस तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगा। साथ ही यह परिसर भविष्य में शहरवासियों के लिए सामाजिक, सांस्कृतिक एवं वैचारिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित होगा। परिसर को इस उद्देश्य से तैयार किया गया है कि यहां नागरिकों को प्रेरणा, स्मरण और संवाद का एक स्थायी मंच प्राप्त हो सके।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा “अटल परिसर निर्माण योजना” के तहत प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में अटल परिसरों का निर्माण कराया गया है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के कुल 115 नगरीय निकायों में निर्मित अटल परिसरों का 25 दिसंबर को एक साथ वर्चुअल रूप से लोकार्पण किया गया। खैरागढ़ का अटल परिसर भी इस राज्यव्यापी आयोजन का अहम हिस्सा रहा।

कार्यक्रम स्थल पर वरिष्ठ भाजपा नेता सिद्धार्थ सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष गिरजा नंद चंद्राकर, जनपद पंचायत अध्यक्ष राजेश्री शैलेन्द्र त्रिपाठी, पूर्व जिला पंचायत सभापति घम्मन साहू, जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. बिसेसर साहू, रामधार रजक, राकेश गुप्ता, दिनेश वर्मा, अरुणा सिंह बनाफर, शैलेंद्र मिश्रा, शैलेन्द्र त्रिपाठी, गोरेलाल वर्मा, शशांक ताम्रकार, रूपेंद्र रजक, विनय देवांगन, अजय जैन, रेखा गुप्ता, शैलेन्द्र वर्मा, मोनिका रजक, पुष्पा सिंदूर, देवीन कोठले, चंद्रशेखर यादव, त्रिवेणी राजेश देवांगन, नीलिमा गोस्वामी, वंदना टांडेकर, आयश सिंह, मंजीत सिंह, ऋषभ सिंह, अनीश सिंह, हर्षवर्धन वर्मा सहित नगर पालिका के अधिकारी–कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
Comments (0)
क्राइम
खैरागढ़. करमतरा में खुलेआम जान से मारने की धमकी से दहशत, पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया
BY साकेत श्रीवास्तव • 26-12-2025

ब्रेकिंग न्यूज
खैरागढ़ ब्रेकिंग. थप्पड़ से शुरू हुआ विवाद, गोली पर खत्म हुआ—घाघरा कैंप हत्या मामले में पुलिस का खुलासा
BY साकेत श्रीवास्तव • 22-12-2025

खैरागढ़
धर्मांतरण के विरोध में 24 दिसंबर को ‘छत्तीसगढ़ बंद’, खैरागढ़ के व्यापारी संगठनों का पूर्ण समर्थन
BY साकेत श्रीवास्तव • 23-12-2025

ब्रेकिंग न्यूज
खैरागढ़ ब्रेकिंग. पैरा के ढेर में मिला 95 वर्षीय वृद्ध का जला शव, आग की वजह पर सस्पेंस बरकरार
BY साकेत श्रीवास्तव • 29-12-2025

राजनीति
खैरागढ़. कांग्रेस स्थापना दिवस पर खैरागढ़ में शक्ति प्रदर्शन, तिरंगा फहराकर संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प
BY साकेत श्रीवास्तव • 28-12-2025




