खैरागढ़

खैरागढ़. संघ का शताब्दी वर्ष, समाज के नवजागरण का संकल्प — पंच परिवर्तन और परिवार प्रबोधन के जरिए हर घर तक पहुंचेगा राष्ट्र निर्माण का संदेश

साकेत श्रीवास्तव

07-11-2025 07:01 PM

खबरों का प्रहरी न्यूज. संघ का शताब्दी वर्ष, समाज के नवजागरण का संकल्प: पंच परिवर्तन और परिवार प्रबोधन के जरिए हर घर तक पहुंचेगा राष्ट्र निर्माण का संदेश

00 गृह संपर्क अभियान की शुरुआत — स्वयंसेवक ले जाएंगे स्व, संस्कार और समाज-एकता का संदेश

खैरागढ़. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने शताब्दी वर्ष में “पंच परिवर्तन” के महाअभियान के साथ समाज के हर वर्ग तक पहुंचने की तैयारी में है। इसी कड़ी में खैरागढ़ के सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पत्रकार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राजनांदगांव विभाग के विभाग प्रचारक जितेंद्र शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने संघ की स्थापना से लेकर वर्तमान तक की यात्रा पर विस्तृत प्रकाश डाला और कहा कि आज संघ के कार्यों से प्रेरित होकर विश्व के 40 देशों में भी शाखाएँ सक्रिय हैं।

शर्मा ने बताया कि शताब्दी वर्ष में संघ पंच परिवर्तन के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक व पानी की बचत, पौधारोपण, परिवार प्रबोधन, स्व का जागरण और नागरिक शिष्टाचार जैसे विषयों पर समाज को जागरूक करेगा। उन्होंने कहा कि “हम स्वतंत्र तो हुए हैं, पर स्व से पराधीन हैं—अब स्व का जागरण आवश्यक है।”

कार्यक्रम में नगर संघचालक मोतीलाल यादव, खंड संघचालक देवकरण वर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता महावीर जैन सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे। इस अवसर पर “गृह संपर्क अभियान” के तहत संघ साहित्य और पत्र का विमोचन किया गया। अभियान के तहत स्वयंसेवक प्रत्येक घर जाकर पंच परिवर्तन का संदेश पहुंचाएंगे।

अंत में नगर कार्यवाह प्रदीप सिंह ने आभार व्यक्त किया।

साकेत श्रीवास्तव

Comments (0)

Trending News

खैरागढ़

खैरागढ़/छुईखदान. प्राकृतिक आपदा और फसल रोगों से किसानों की कमर टूटी — नुकसान भरपाई और ऋण माफी की मांग को लेकर सैकड़ों किसानों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

BY साकेत श्रीवास्तव03-11-2025
खैरागढ़ ब्रेकिंग. 17 लाख की इनामी महिला नक्सली कमला सोड़ी ने किया आत्मसमर्पण — बालाघाट से 12 घंटे पैदल चलकर पहुंची बकरकट्टा थाना, हिंसा छोड़ मुख्यधारा में लौटने का लिया संकल्प

ब्रेकिंग न्यूज

खैरागढ़ ब्रेकिंग. 17 लाख की इनामी महिला नक्सली कमला सोड़ी ने किया आत्मसमर्पण — बालाघाट से 12 घंटे पैदल चलकर पहुंची बकरकट्टा थाना, हिंसा छोड़ मुख्यधारा में लौटने का लिया संकल्प

BY साकेत श्रीवास्तव06-11-2025
खैरागढ़/छुईखदान. नकली पुलिस बनकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की तत्परता से चंद घंटों में पकड़ाया

क्राइम

खैरागढ़/छुईखदान. नकली पुलिस बनकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की तत्परता से चंद घंटों में पकड़ाया

BY साकेत श्रीवास्तव07-11-2025

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE