खैरागढ़. नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह खैरागढ़-छुईखदान विकासखंड के पैलीमेटा वनांचल क्षेत्र स्थित ग्राम गहिराटोला पहुंचे। यहां उन्होंने माता रानी के मंदिर में जगत जननी मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना और आरती कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि नवरात्रि का पर्व पूरे क्षेत्र में भक्ति, श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, विकास कार्यों की ली जानकारी
माता रानी के दर्शन के बाद विक्रांत सिंह ने ग्रामीणों और बुजुर्गों से भेंट-मुलाकात कर गांव के विकास कार्यों, अधोसंरचनात्मक आवश्यकताओं और स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वनांचल क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं और ग्रामीणों की मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रही आर्थिक मदद
ग्रामीणों से संवाद के दौरान महिलाओं ने महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन पर खुशी जताई। महिलाओं ने बताया कि योजना के तहत उनके बैंक खातों में हर महीने नियमित रूप से एक-एक हजार रुपये की राशि जमा हो रही है। इससे उन्हें आर्थिक आत्मनिर्भरता मिली है और छोटे-मोटे दैनिक खर्चों के लिए दूसरों पर निर्भरता कम हुई है। इस पर विक्रांत सिंह ने महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि जनहितकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।
भाजपा पदाधिकारी और ग्रामीण रहे उपस्थित
इस अवसर पर नर्मदा मंडल भाजपा अध्यक्ष आनंद पटेल, मंडल महामंत्री भीखू हिरवानी, आनंद सिन्हा, संतन साहू, बाला जंघेल, माखन जंघेल, बल्लू जंघेल, रामप्रसाद मरावी और अमरपाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


