Breaking News
खैरागढ़
खैरागढ़. राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे — कलेक्टर कार्यालय में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, सभी ने एक स्वर में गाया राष्ट्रगीत

साकेत श्रीवास्तव
07-11-2025 01:59 PM

खबरों का प्रहरी न्यूज. राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे — कलेक्टर कार्यालय में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, सभी ने एक स्वर में गाया राष्ट्रगीत

खैरागढ़. राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशभर में वर्षभर चलने वाले राष्ट्रभाव और सांस्कृतिक चेतना से जुड़े कार्यक्रमों की श्रृंखला की शुरुआत शुक्रवार को की गई। इस ऐतिहासिक अवसर पर खैरागढ़ में जिला कलेक्टर कार्यालय सभागार में जिला स्तरीय वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद्, छात्र-छात्राएँ और नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।

इस राष्ट्रीय उत्सव का पहला चरण 7 से 14 नवंबर तक ग्राम पंचायत स्तर पर मनाया जाएगा। चार चरणों में आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों का समापन आगामी वर्ष 7 नवंबर 2026 को होगा।
कार्यक्रम की शुरुआत कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से की गई। इसके पश्चात राष्ट्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया और सभी अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं आमजन एक स्वर में “वंदे मातरम्” का सामूहिक गायन करते हुए राष्ट्रभक्ति के भाव में डूब गए।
इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के छात्र-छात्राओं ने वंदे मातरम् गीत का सामूहिक वाचन कर कार्यक्रम को भावपूर्ण बना दिया।

इस अवसर पर मीसा बंदी सुभाष सिंह ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम, गर्व और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा है।
वहीं पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव कोमल जंघेल ने कहा, “आज पूरा देश वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ मना रहा है। आज़ादी के संघर्ष के दौरान हमारे वीर सेनानियों ने इसी गीत से ऊर्जा और प्रेरणा पाई थी।”
जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने कहा कि हम सभी आज के मातृभूमि की अखंडता और एकता बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए वंदे मातरम् आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना स्वतंत्रता संग्राम के दौर में था। उन्होंने कहा कि यह गीत हमें मातृभूमि की सेवा, समर्पण और राष्ट्रगौरव के लिए प्रेरित करता है।

कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने कलेक्टर कार्यालय परिसर में वंदे मातरम् थीम पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया और सेल्फी प्वाइंट पर राष्ट्रगीत के प्रति अपने गौरव को व्यक्त किया।
कार्यक्रम में प्रशासन की ओर से कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल, पुलिस अधीक्षक लक्ष्य शर्मा, जिला पंचायत सीईओ प्रेम कुमार पटेल, अपर कलेक्टर सुरेन्द्र ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर सुमन राज, एसडीएम टंकेश्वर प्रसाद साहू, डिप्टी कलेक्टर पूजा पींचा, डिप्टी कलेक्टर रेणुका ध्रुव सहित सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

वहीं जनप्रतिनिधियों में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव कोमल जंघेल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि खम्हन ताम्रकार, सांसद प्रतिनिधि भागवत शरण सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. बिसेसर साहू, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू, तीरथ चंदेल, जिला पंचायत सभापति दिनेश वर्मा, ललित चोपड़ा, भुनेश्वरी जीवन देवांगन, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गोरेलाल वर्मा, जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलिमा महेश गोस्वामी, नवनीत जैन, शशांक ताम्रकार, जंत्री साहू, हर्षवर्धन वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, वरिष्ठ नागरिक और गणमान्यजन मौजूद रहे।
इस अवसर पर सभी ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर गौरव व्यक्त करते हुए इसे राष्ट्रगौरव और एकता के प्रतीक के रूप में अपनाने का संकल्प लिया। खैरागढ़ का यह कार्यक्रम वंदे मातरम् की भावना को जन-जन तक पहुँचाने और नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम की चेतना जगाने की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल सिद्ध हुआ।
Comments (0)
खैरागढ़
खैरागढ़/छुईखदान. प्राकृतिक आपदा और फसल रोगों से किसानों की कमर टूटी — नुकसान भरपाई और ऋण माफी की मांग को लेकर सैकड़ों किसानों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
BY साकेत श्रीवास्तव • 03-11-2025

ब्रेकिंग न्यूज
खैरागढ़ ब्रेकिंग. 17 लाख की इनामी महिला नक्सली कमला सोड़ी ने किया आत्मसमर्पण — बालाघाट से 12 घंटे पैदल चलकर पहुंची बकरकट्टा थाना, हिंसा छोड़ मुख्यधारा में लौटने का लिया संकल्प
BY साकेत श्रीवास्तव • 06-11-2025

क्राइम
खैरागढ़/छुईखदान. नकली पुलिस बनकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की तत्परता से चंद घंटों में पकड़ाया
BY साकेत श्रीवास्तव • 07-11-2025

राजनीति
खैरागढ़. कलेक्टर के आदेश पर सियासी तूफ़ान — विधायक यशोदा वर्मा बोलीं, “जनता की आवाज़ दबाने की कोशिश”
BY साकेत श्रीवास्तव • 08-11-2025

खैरागढ़
खैरागढ़. संघ का शताब्दी वर्ष, समाज के नवजागरण का संकल्प — पंच परिवर्तन और परिवार प्रबोधन के जरिए हर घर तक पहुंचेगा राष्ट्र निर्माण का संदेश
BY साकेत श्रीवास्तव • 07-11-2025




