Breaking News
खैरागढ़
खैरागढ़. महेंद्र ठाकुर की गिरफ्तारी का विरोध, चार सूत्रीय मांगों के साथ स्टाम्प विक्रेता हड़ताल पर

साकेत श्रीवास्तव
16-09-2025 04:51 PM

खबरों का प्रहरी न्यूज. महेंद्र ठाकुर की गिरफ्तारी का विरोध, चार सूत्रीय मांगों के साथ स्टाम्प विक्रेता हड़ताल पर
खैरागढ़. छत्तीसगढ़ दस्तावेज लेखक एवं स्टाम्प विक्रेता जनकल्याण संघ परिवार के आह्वान पर मंगलवार को पूरे प्रदेश में एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की गई। इसी क्रम में खैरागढ़ के दस्तावेज लेखक और स्टाम्प विक्रेता भी नगर के अंबेडकर चौक में एकजुट होकर हड़ताल में शामिल हुए।
महेंद्र सिंह ठाकुर की गिरफ्तारी का विरोध
संघ के जिलाध्यक्ष सुनील सिंह व पदाधिकारियों ने बताया कि बिलासपुर के दस्तावेज लेखक महेंद्र सिंह ठाकुर को पुलिस ने बिना जांच किए गिरफ्तार किया, जिसका संघ कड़ा विरोध करता है। उनकी तत्काल रिहाई और घटना की निष्पक्ष जांच की मांग प्रमुखता से उठाई गई।
कंप्यूटर ऑपरेटरों की मनमानी पर सवाल
संघ ने पंजीयन विभाग में पदस्थ टॉपग्रेट कंपनी के कंप्यूटर ऑपरेटरों पर पक्षकारों से दस्तावेज तैयार करने और प्रिंट निकालने के नाम पर रुपए वसूलने तथा असहयोग करने के आरोप लगाए। संघ ने इसे तत्काल बंद कराने की मांग की।
मानदेय व कमीशन वृद्धि की मांग
दस्तावेज लेखकों की वर्षों से लंबित मानदेय वृद्धि और स्टाम्प वेंडरों की कमीशन बढ़ाने को भी संघ ने अपनी चार सूत्रीय मांगों में शामिल किया है।
शासन-प्रशासन को सौंपा मांग पत्र
इन सभी मांगों को लेकर संघ ने वाणिज्य मंत्री ओपी चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और पंजीयन महानिरीक्षक रायपुर को ज्ञापन भेजकर शीघ्र समाधान की मांग की है।
Comments (0)
खैरागढ़
खैरागढ़. प्रीमियम शराब दुकान बंद कराने पर अड़े कांग्रेसी, कलेक्ट्रेट के बाहर धरने पर बैठी विधायक नगर के अन्य मुद्दों पर भी सौंपा ज्ञापन
BY साकेत श्रीवास्तव • 15-09-2025

खैरागढ़
खैरागढ़. सलिहा गांव में हंगामा: रसूखदार परिवार का मालवाहक पकड़ा, मवेशी छोड़ने पर ग्रामीणों का विरोध
BY साकेत श्रीवास्तव • 15-09-2025

खैरागढ़
खैरागढ़. ग्राम मुढ़ीपार में होगा शूरवीर राजा गुरु बालकदास जयंती का ऐतिहासिक आयोजन, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब भी करेंगे शिरकत
BY साकेत श्रीवास्तव • 18-09-2025

खैरागढ़
खैरागढ़. “दीदी के गोठ” कार्यक्रम में गूंजीं प्रेरक कहानियाँ – विक्रांत सिंह बोले, स्व-सहायता समूह की महिलाएं गांव की तरक्की की राह खोल रही हैं
BY साकेत श्रीवास्तव • 19-09-2025

खैरागढ़
खैरागढ़/छुईखदान. मां महामाया मंदिर कोड़का में पांच दिवसीय भव्य मानस महोत्सव, जगराता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजेगा मंदिर प्रांगण
BY साकेत श्रीवास्तव • 19-09-2025
