Breaking News
खैरागढ़
खैरागढ़. गौतम बुद्ध और बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का संकल्प — दाऊचौरा बुद्ध विहार में उल्लासपूर्वक मनाई गई कार्तिक पूर्णिमा

साकेत श्रीवास्तव
06-11-2025 05:56 PM

खबरों का प्रहरी न्यूज. गौतम बुद्ध और बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का संकल्प — दाऊचौरा बुद्ध विहार में उल्लासपूर्वक मनाई गई कार्तिक पूर्णिमा
खैरागढ़. नगर के दाऊचौरा स्थित बुद्ध विहार परिसर में कार्तिक पूर्णिमा का पर्व बौद्ध अनुयायियों ने श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया। सुबह से ही उपासक-उपासिकाओं की भीड़ विहार में उमड़ पड़ी। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक रूप से त्रिशरण और पंचशील पाठ के साथ किया गया, जिसके पश्चात वातावरण में भक्ति और शांति का भाव व्याप्त हो गया।
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ सदस्य यादवराव पाटिल ने कार्तिक पूर्णिमा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि सभी अनुयायियों को तथागत गौतम बुद्ध और बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के दिखाए मार्ग पर चलकर समाज की एकता और प्रगति में योगदान देना चाहिए।
पूर्व अध्यक्ष भोजराज ऊके ने अपने उद्बोधन में पूर्णिमा पर्व के आध्यात्मिक और सामाजिक महत्व पर विचार रखे। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष उत्तम बागड़े, सचिव विमल बोरकर, वरिष्ठ सदस्य दीवालचंद भालेकर, सुरेश चौरे, पवन सहरे, हर्षवर्धन रामटेके, महिला अध्यक्ष कविता नागदेवे, महिला सचिव छाया चौरे सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
महिलाओं और युवाओं की सहभागिता से आयोजन का वातावरण और अधिक जीवंत हो उठा। अंत में उपस्थितजनों ने शांति, सद्भाव और समाजिक एकता की कामना के साथ सामूहिक प्रार्थना की।
Comments (0)
खैरागढ़
खैरागढ़/छुईखदान. प्राकृतिक आपदा और फसल रोगों से किसानों की कमर टूटी — नुकसान भरपाई और ऋण माफी की मांग को लेकर सैकड़ों किसानों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
BY साकेत श्रीवास्तव • 03-11-2025

ब्रेकिंग न्यूज
खैरागढ़ ब्रेकिंग. 17 लाख की इनामी महिला नक्सली कमला सोड़ी ने किया आत्मसमर्पण — बालाघाट से 12 घंटे पैदल चलकर पहुंची बकरकट्टा थाना, हिंसा छोड़ मुख्यधारा में लौटने का लिया संकल्प
BY साकेत श्रीवास्तव • 06-11-2025

क्राइम
खैरागढ़/छुईखदान. नकली पुलिस बनकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की तत्परता से चंद घंटों में पकड़ाया
BY साकेत श्रीवास्तव • 07-11-2025

राजनीति
खैरागढ़. कलेक्टर के आदेश पर सियासी तूफ़ान — विधायक यशोदा वर्मा बोलीं, “जनता की आवाज़ दबाने की कोशिश”
BY साकेत श्रीवास्तव • 08-11-2025

खैरागढ़
खैरागढ़. संघ का शताब्दी वर्ष, समाज के नवजागरण का संकल्प — पंच परिवर्तन और परिवार प्रबोधन के जरिए हर घर तक पहुंचेगा राष्ट्र निर्माण का संदेश
BY साकेत श्रीवास्तव • 07-11-2025




