खैरागढ़

खैरागढ़. खैरागढ़-धमधा मार्ग में अछोली मोड़ पर बाइक और बोलेरो की हुई टक्कर, हादसे में बाइक सवार 5 घायल

साकेत श्रीवास्तव

11-05-2025 03:54 PM

खबरों का प्रहरी न्यूज. खैरागढ़-धमधा मार्ग में अछोली मोड़ पर बाइक और बोलेरो की हुई टक्कर, हादसे में बाइक सवार 5 घायल


खैरागढ़. आज दोपहर करीब 1.30 बजे खैरागढ़-धमधा मार्ग में भीषण सड़क हादसा हो गया, हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी अनुसार निराशा वर्मा, उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम गेंड्रा व भुनेश्वरी वर्मा, उम्र 13 वर्ष निवासी ग्राम अछोली अपनी दीदी के घर ग्राम भीमपुरी गर्मी की छुट्टियां मनाने गए थे।

छुट्टियां मनाने के बाद उनके जीजा मेमन वर्मा, उम्र 35 वर्ष अपने दो बच्चों काव्या वर्मा, उम्र 8 वर्ष व पूरब वर्मा, उम्र 7 वर्ष के साथ अपनी दोनों सालियों को छोड़ने अपनी बाइक से ग्राम गेंड्रा जा रहे थे तभी अछोली मोड़ के पास खैरागढ़ की ओर से आ रही बोलेरो कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर से बाइक सवार सभी लोग दूर जा गिरे, सभी घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल खैरागढ़ लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दो बच्चों को मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव रिफर कर दिया गया।

घायलों के नाम इस प्रकार हैं:

निराशा वर्मा, उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम गेंड्रा के नाक और पैर में चोट आई है

भुनेश्वरी वर्मा, उम्र 13 वर्ष निवासी ग्राम अछोली का दायां पैर फ्रैक्चर हो गया है

काव्या वर्मा, उम्र 8 वर्ष निवासी ग्राम भीमपुरी के दायां पैर में चोट आई है व पूरब वर्मा, उम्र 7 वर्ष का दायां पैर फ्रैक्चर हुआ है

मेमन वर्मा, उम्र 35 वर्ष के दाएं पैर में गंभीर चोट आई है

साकेत श्रीवास्तव

Comments (0)

Trending News

क्राइम

छुईखदान. सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 05 आरोपीयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

BY साकेत श्रीवास्तव06-05-2025
खैरागढ़. कलेक्टर कार्यालय के सामने भीषण सड़क हादसा स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर पलटी

खैरागढ़

खैरागढ़. कलेक्टर कार्यालय के सामने भीषण सड़क हादसा स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर पलटी

BY साकेत श्रीवास्तव11-05-2025
खैरागढ़. दुकान में सामान लेने गए व्यक्ति से दुकानदार ने की मारपीट, जान से मारने की दी धमकी

खैरागढ़

खैरागढ़. दुकान में सामान लेने गए व्यक्ति से दुकानदार ने की मारपीट, जान से मारने की दी धमकी

BY साकेत श्रीवास्तव08-05-2025

© Copyright 2024, All Rights Reserved | ♥ By PICCOZONE